बस आपरेटरों की मनमानी से लोग परेशान. - CG Sandesh

बस आपरेटरों की मनमानी से लोग परेशान.

महासमुंद जिले में बस ऑपरेटर की मनमानी से लोग परेशान है. यहाँ की अधिकतर बसों से किराया सूची तक गायब है जिसके बाद यात्रियों से मनमाना रकम लुटा जाता है. अधिक किराया वसूलने का अगर कोई विरोध करता है तो बस ऑपरेटर बदसलूकी पर उतार आते है और कई बार रास्ते में यात्रियों को उतारने की धमकी देते है. वहीं कार्यवाही के आभाव में बस ऑपरेटरों का लगातार हौसला बुलंद होता जा रहा है.

यात्रियों को दी जाने वाली टिकट भी बस ऑपरेटरों द्वारा सही ठंग से नहीं दिया जाता है. बसना से रायपुर जाने वाले यात्रियों को अलग-अलग बसों में अलग-अलग किराया देना पड़ता है. किसी बस में 130 रूपये लिया जाता है किसी में 140 तो किसी में 150.

यहाँ तक बस ऑपरेटर अवसर का फायदा उठाकर कई बार यात्रियों को कम दुरी होने की वजह से अपने बस में भी आने नहीं देते. राज्य में केवल निजी बस और क्षेत्र में रेल ना होने की वजह से बस ऑपरेटर लगातार क्षेत्र के लोगों का मज़बूरी में फायदा उठाते है.

बसों में किराया का चस्पा नहीं होने के कारण यात्रियों और कंडेक्टरो के मध्य विवाद के स्तिथि निर्मित होती ही रहती है. जिससे क्षेत्र में बस ऑपरेटर की मनमानी से लोग परेशान है.


अन्य सम्बंधित खबरें