आंगनबाड़ी के लोकार्पण में पहुंचे विधायक ने कहा मजा आ गया आंगनबाडी देखकर.
आज बसना ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत बिछिया में 2 नए भवनों का लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र बहादुर सिंह के हाथों रीबन काट कर किया गया. बिछिया में जनप्रतिनिधि जनपद सदस्य राजेश गड़तीया और उनकी पत्नी सरपंच श्रीमती रीना राजेस गड़तीया द्वारा सरकार द्वारा जनहित के लिए जारी किए गए कई मदो से विकास कार्य करवाया है. उन्ही मदो में से 14 वे वित्त से पँचायत भवन जीर्णोधार और नवीन आंगनबाड़ी का लोकार्पण किया गया है.
जिस आंगनबाडी का उद्घटान किया गया वह ग्राम
पंचायत बिछिया के आश्रीत ग्राम टाडापारा में बनाया गया है. विगत कई वर्षों से
आश्रीत ग्राम टाडापारा में आंगनबाड़ी भवन के अभाव में बच्चो 2 किलोमीटर दूर बिछिया
आना पड़ता था. जिसके बाद अब उनकी यह परेशानी दुर हो जाएगी.

आंगनबाड़ी को बहुत ही सुंदर बनाया गया है. आंगनबाड़ी के सभी कमरों में टाइल्स-पंखा लगाया गया है. वहीँ बाहर में आंगनबाड़ी के मुख्यमार्ग में भी खर्च कर मॉडल आंगनबाड़ी बना दिया गया है. आंगनबाड़ी के चारो और फूलों का वातावरण बनाया गया है. जहाँ इस आंगनबाड़ी को देख विधायक ने कहा मजा आ गया बहुत ही खूबसूरत बनाए हो सरपंच जी और तारीफ़ किया. आंगनबाडी के खूबसूरती को देख कर वहां के सभी लोगो ने काफ़ी तारीफ़ किया.
जनपद सदस्य के कहा आंगनबाड़ी को पर्यावरण के साथ सुन्दर रूप देने की कोशिश की गई है. आंगनबाड़ी के परिसरों में हमेशा पर्यवारण और रंग बिरंगी जैसा होना चाहिए जिसे देख कर बच्चों के मन ख़ुशी का माहौल हो. इसलिए इस परिसर को भी अच्छा बनाया गया है.

आंगनबाडी के परिसर में बच्चो के लिए पानी की व्यवस्था बोरिंग और पाइप माध्यम से नल कनेक्सन किया गया है. और इसका लाभ आंगनबाडी सहित प्राथमिक शाला के बच्चो को भी मिल रहा है.
दोनों भवनो का लोकार्पण करने के बाद मुख्य
अतिथियों का स्वागत किया गया. आश्रीत ग्राम टाडापारा में एक सभा को भी विधायक ने
संबिधित किया जहां विधायक जी का स्वागत जनपद सदस्य राजेश गड़तीया द्वारा पुष्पहार
से स्वागत किया गया.

इस कार्यक्रम में बसना जनपद अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पटेल, जनपद सीईओ आरके वर्मा, महिला बाल विकास के मुख्य अधिकारी चन्द्रहास नाग, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इस्तियाक खैरानी, मंजीत सिंह सलुजा, मोहम्मद खालिद, तनवीर सईद, तौकीर दानी, गौतम बंजारा, मोतीलाल नायक और कई अन्य लोग मौजूद रहे. सभी का ग्राम पंचायत द्वारा पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया.
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत बिछिया सहित आस-पास के कई ग्राम पंचायत के सरपंचों ने भी हिस्सा लिया. इस कार्यक्रम में अतिथियो के लिए भोजन और नास्ते का भी उचित प्रबंध किया गया था.
जनपद सदस्य राजेस गड़तीया ने ग्राम पँचायत बिछिया के गंभीर समस्याओं के निदान के लिए बसना विधायक देवेंद्र बहादुर सिंह और आरके वर्मा को अवगत कराया और जल्द से जल्द इन दोनों समस्याओं के लिए बजट का मांग किया.
राजेस गड़तीया ने बताया की पिछले कई सालों ग्राम पंचायत बिछिया का उप सावस्थ केंद्र जर्जर होकर खंडहर बन चुका है भवन के अभाव में स्वास्थ्य केंद्र को अलग-अलग जगहों में जोगाड़ के रूप में चलाया जा रहा है कभी सरपँच के घर में कभी स्कूल में तो कभी ग्राम पंचायत में लेकिन सही ठिकाना अभी तक नही मिल पाया.
बिछिया में स्तिथ उप स्वास्थ्य केंद्र में 5 हजार लोगो को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाने जिम्मेदारी है लेकिन भवन के आभाव में सही योजना का लाभ नही मिल पा रहा है. जनपद पंचायत को कई बार मांग किया गया लेकिन एक बार भी स्वास्थ केंद्र के लिए बजट नही मिल पा रहा है. तो वही ग्राम बिछिया के स्कूल के आहात पूरी तरह टूटकर गिर चुका है जिसके लिए भी मांग किया है.

