कागजों पर बनी नाली, दोषी सरपंच से वसूली जाएगी राशि.
बसना ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत रुपापाली में एक ग्रामीण ने सूचना के अधिकार के तहत जानकारी निकालते हुए यह खुलासा किया कि ग्राम पंचायत रुपापाली में बिना नाली का निर्माण किए लगभग 50 हजार रुपये का फर्जी तरीके से आहरण किया गया है.
जिसके बाद उसने यह शिकायत बसना जनपद सी.ई.ओ से की थी. शिकायतकर्ता ने बताया था कि ग्राम पंचायत रुपापाली एवं उसके आश्रीत ग्रामो में कहीं पर भी नाली निर्माण नही करवाया गया है. लेकिन ग्राम पंचायत के सरपंच और सचिव ने फर्जी प्रस्ताव लगाकर नाली निर्माण और नाली सफाई के नाम से सरकार का धन को लूटा है.
शिकायत के बाद जनपद सीईओ बसना के निर्देशन पर एक जांच अधिकारी राजनारायण शर्मा से जाँच करवाया. जिसमें पाया गया की ग्राम पंचायत रूपापाली में फर्जी तरीके से नाली निर्माण और सफाई के नाम से आहरण किया गया था जिसके बाद शिकायत में दोषी पाए जाने के बाद सरपंच सचिव को वसूली के लिए नोटिस जारी कर दिया गया है. वही आज जब शिकायतकर्ता ने सीईओ आरके वर्मा को से मुलाक़ात करके जानकारी लेने पर नियमानुसार कार्यवाही की बात कही गई है.
जिस आदमी के नाम से पैसा आहरण किया गया है वह करारोपण अधिकारी का भाई बताया जा रहा है. और करारोपण का भाई भी इस काम को नही मेरे द्वारा किया गया है और ना ही मुझे कुछ पता है कहता है.
बिना नाली निर्माण सिर्फ कागजों पर नाली निर्माण दिखाकर कर पैसा को निकाल लिया जाता है. नाली निर्माण हो रहा है या भी नही ? गुणवत्ता कैसा है यह भी जानने का प्रयास नही किया जाता है ? और सिर्फ प्रस्ताव को ही देख कर भुगतान कर दिया जाता है....