दीपावली को लेकर बाजार में दिखने लगी चहल-पहल, बारिश के चलते द... - CG Sandesh

दीपावली को लेकर बाजार में दिखने लगी चहल-पहल, बारिश के चलते दुकानदारों को बिक्री प्रभावित होने की आशंका

सरायपाली. दीपावली को लेकर बाजार में चहल पहल दिखाई देने लगा है. हालांकि इस वर्ष अभी तक हो रही बारिश के चलते बाजार में खरीदी बिक्री प्रभावित होने की आशंका नजर आ रही है. दीपावली के चार-पांच दिन पहले ही सामानों की खरीदी करने हेतु भीड़ उमड़ती है. लेकिन इस वर्ष जिस तरह से बारिश का मौसम अभी तक बना हुआ है उसे देखते हुए दुकानदार अभी से चिंतित नजर आ रहे हैं.

कहीं-कहीं शहर के दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया जाने लगा है. ऑटो मोबाईल्स दुकानों में ग्राहक पहले से धनतेरस को वाहन क्रय करने हेतु पसंदीदा वाहनों की बुकिंग शुरू कर दिए हैं. जबकि धनतेरस को सराफा, बर्तन दुकानों में लोग अधिकतर खरीदी करते हैं. शहर के कई दुकानों में अभी से दीपावली को लेकर कई तरह के ऑफ़र शुरू कर दिए हैं.

कपड़ा दुकानों में एक निश्चित रकम पर खरीदी करने से कई उपहार प्रदान किए जा रहे हैं. जबकि कई दुकानों में निर्धारित मूल्य में कुछ प्रतिशत का राहत ग्राहकों को मिल रहा है. शहर के जूता दुकानों में अपना पूरा सामान एक निश्चित दर तय कर बाहर दुकान लगाकर बिक्री चालू कर दिए हैं. चार पहिया वाहनोंकी बुकिंग भी शुरू हो गई है. किसान वर्ग टेकृक्टर खरीदी हेतु विभिन्न शो रूम तथा बाजार में मिलने वाले पुराने वाहनों को देखते नजर आ रहे हैं.

हालांकि इस क्षेत्र में किसान वर्ग अधिकतर धान बेचने के बाद ही ट्रेक्टर आदि की खरीदी करते हैं किंतु कुछ वर्षों से दीपावली के समय मिलने वाले छूट तथा धनतेरस को वाहन की खरीदी करने के चलन से लोग अभी से बाजार की ओर रूख कर रहे हैं.

आधार से मिल रहा उधार

कुछ इलेक्ट्रानिक दुकानों से लेकर अन्य दुकानों में भी सामानों की बिक्री करने के लिए आधार कार्ड से उधार दिए जा रहे हैं. इसके लिए बकायदा बैनर पोस्टर भी कुछ दुकानों के सामने लगाए गए हैं. यहां पर बड़े शहर की भांति अब त्यौहार को देखते हुए हर दुकानदार विभिन्न लोक लुभावन ऑफर लगाकर सामानों की अधिक से अधिक बिक्री करने में लगे हुए हैं. कुछ दुकानदारों से पूछे जाने पर बताया कि नए आदमी को उधार देना मुश्किल रहता है इसलिए उनका आधार कार्ड जमा कर एवं अन्य जरूरी कागजात लेकर सामानों को उधार में दे रहे हैं.

निश्चित लाईन के अंदर रहेगा सामान

विगत 22 अक्टूबर को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व द्वारा दीपावली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक बुलाई गयी थी जिसमें यह निर्णय लिया गया है कि नगरपालिका द्वारा सड़क के दोनो छोर चिन्हाकिंत किया जाएगा. उस निश्चित लाईन के अंदर ही व्यापारी अपना सामान रख सकेंगे. यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है अगर चिन्ह के बाहर सड़क पर सामान दिखेगा तो उसके खिलाफ जब्ती की कार्यवाही की जाएगी.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें