केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन.
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश मे ब्लाक कांग्रेस कमेटी बसना द्वारा आज 24 अक्टूबर को केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के खिलाफ बसना में स्थानीय जिला सहकारी बैक के पास विधायक श्री देवेन्द्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना आयोजित किया गया. आज दिन भर से हो रही बारिश के बावजूद यह कार्यक्रम सफ़ल रहा.
बताया गया कि केन्द्र की मोदी सरकार की गलत नीतियों के चलते देश आज भारी आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहा है, चाहे व्यापारी हो, किसान हो या आमजनता आर्थिक मंदी के चलते करोड़ो लोग बेरोजगार हो गए है, देश की आर्थिक व्यवस्था चरमरा गई है. जिसे लेकर कांग्रेस प्रदेश भर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर रही है.
धरना प्रदर्शन मे मुख्य रुप से मनजीत सिंह सलुजा इश्तियाक खेरानी(अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस), तनवीर सईद, नरेन्द्र साव, गौतम बंजारा, संजय साव, राधेश्याम नायक, परदेशी यादव, दुकलि बाई तांडी, यास्मीन बानो, खिरोद नाग, कांति सुरजाल, खालिद दानी, मनोज प्रधान, कैलाश प्रधान, अशफाक खेरानी, मोतीराम नायक, विजय साव, प्रफुल्ल साव, मोहतसीब दानी, महिपाल जटाल, सतिश भोई, रमेश दास, राजकुमार कालु, तनवीर दानी, ग्रहण लाल, परमानंद पटेल, योगेश साव, रतनलाल अग्रवाल, पांडव सिदार, रवि कश्यप, इशाक मोहम्मद, निर्मल दास, रफिक खान, हेमलाल पटेइ, कपिल देव साव, जगदीश साव, रतनलाल साव, त्रिनाथ टिकाराम नायक, शकिल खत्री, प्रकाश दिप यादव, दिव्यकिशोर बारिक, गनी भाई, दयानिधि भोई, राकेश भारतिय, विजय साहु, यदुमणी भोई, मोनु निर्मलकर, सुकदेव सिदार आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे.