प्री मेट्रिक अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास बलोदा में स्मार्... - CG Sandesh

प्री मेट्रिक अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास बलोदा में स्मार्ट क्लास और पुस्तकालय का शुभारम्भ.

आदिम जाति कल्याण विभाग के द्वारा संचालित प्री मेट्रिक अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास बलोदा में आज अधीक्षक और उनके साथियो के सहयोग से सुदूर वनांचल के छात्रो के बेहतर मानसिक विकास के लिए स्थापित किये गए स्मार्ट क्लास और पुस्तकालय का शुभारम्भ किया गया.


ज्ञात हो कि आदिम जाति कल्याण विभाग के द्वारा सम्पूर्ण राज्य में सुदूर क्षेत्रो के बच्चो के लिए छात्रावास और आश्रमों का संचालन किया जाता है ताकि बच्चे अपने स्कूल के आसपास ही रहकर बेहतर शिक्षा ग्रहण कर सके. इन आश्रम छात्रावासों में बच्चो के रहने और खाने की पूरी व्यवस्था की जाती है ताकि बच्चे मन लगाकर अपनी पढाई कर सके, पर कुछेक जगहों की बात छोड़ दे तो छात्रावास आश्रम की उद्देश्यों की पूर्ति होती दिखाई नहीं देती, परन्तु इन सब के बीच महासमुंद जिले में शिशुपाल पर्वत की गोद में बसे गाँव बलोदा में संचालित प्री मेट्रिक अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास बलोदा अपने आप में अनूठा और अद्वितीय नजर आता है.


यहाँ संचालित छात्रावास अपने अनुशासन और नवाचार के लिए आज पुरे राज्य में अपनी प्रसिद्धि पा चूका है. पुरे राज्य में यह एक मात्र ऐसा छात्रावास है जहां नवाचार की नई श्रृंखला में आज एक सुव्यवस्थित पुस्तकालय एवं स्मार्ट क्लास की स्थापना की गयी है.

अधीक्षक निलेश खांडे ने इस बारे में बताया की इस क्षेत्र के छात्रावास में रहने वाले बच्चे चूँकि नक्सल प्रभावित जंगलो के बीच से आकर यहाँ रहते और पढाई करते है तथा समाज की मुख्य धारा में नहीं जुड़ पाए है क्योकि शहरी क्षेत्रो के बच्चो के मुकाबले इनका मानसिक समझ का स्तर थोडा कम है इस बात को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अपने शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय बिलासपुर के सहपाठियों से संपर्क किया और उन्हें सहयोग के लिए कहा.


उनके साथियों ने इस बात में अधीक्षक का सहयोग आर्थिक रूप से किया और छात्रावास के छात्रो के पालको ने भी इस मंशा में अधीक्षक का साथ दिया जिसके फलस्वरूप आज यह स्मार्ट क्लास और पुस्तकालय छात्रावास में स्थापित हुआ है.

शुभारम्भ कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों सरपंच श्रीमती कमला पाढ़ी, जनपद सदस्य केतकी सिदार, श्री जोगेश्वर सेठ, श्री बसंत साहू, श्री महेंद्र बैग, श्री विनोद दीवान, श्री चितरंजन स्वाई, श्री पूरनचंद सेठ , श्री हरदीप सिंह रैना सभी ने अपने उदबोधन में छात्रावास में अधीक्षक और उनके साथियों के द्वारा स्थापित किये गए स्मार्ट क्लास और पुस्तकालय के लिए छात्रावास परिवार को बधाई दी एवं कहा की यह इस क्षेत्र के लिए बड़े गर्व की बात है और बच्चो के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाये भी दी. स्मार्ट क्लास और पुस्तकालय की स्थापना से पालको एवं बच्चो में बहुत ही हर्ष देखा गया.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें