बच्चा चोरी के संदेह में ग्रामीणों ने संदिग्ध को किया पुलिस क... - CG Sandesh

बच्चा चोरी के संदेह में ग्रामीणों ने संदिग्ध को किया पुलिस के हवाले.

कल रात को बसना थाना के ग्राम पंचायत कुदारीबहारा में संदिग्ध परिस्थियों में एक व्यक्ति को ग्रामीणों द्वारा पकड़कर 112 के हवाले कर दिया गया.

बताया जा रहा है कि रात को एक संदिग्ध आदमी बसना और ओडिशा बॉर्डर के अंतिम छोर में बसे ग्राम पंचायत कुदारीबाहरा में गाँव के एक व्यक्ति बीरेंद्र साव के यहाँ सोया था. जिससे नाम और पता पूछने पर कुछ नही बता पा रहा था.  जिसके कारण लोगो को संदिग्ध व्यक्ति के बच्चा चोर होने की आशंका हुई. जिसके बाद रात करीब साढ़े आठ बजे डायल 112 की सहायता से संदिग्ध व्यक्ति को भेज दिया गया.

बीरेंद्र साव ने बताया की परसो गाँव में कुछ अज्ञात और संदिग्ध दिखने वाले लोग बाइक में सवार होकर गाँव में आए और दुलामनी साव के एक 5 वर्षीय बच्चे को चाकलेट के बहाने बुला रहे थे. बताया गया कि गाँव में बाइक में सवार होकर संदिग्ध लोग आए थे और स्टंड करते हुए बाइक को चला रहे थे जो कि बहुत ही संदिग्ध और डरावने दिख रहे थे.

बिरेन्द्र साव ने बताया की एक सप्ताह पहले उड़ीसा के सीमावर्ती क्षेत्र में एक बच्चा चोर का फोटो वायरल हो रहा था जिसमे उसका फोटो और इस गाँव में आए संदिग्ध व्यक्ति का फोटो मिलान किया तो वैसे ही लग रहा था जिसके कारण ग्रामीणों को उसके बच्चा चोर होने की आशंका हुई.

वहीं इस मामले में थाना प्रभारी से जानकारी लेने की कोशिश की गई लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया.


अन्य सम्बंधित खबरें