मौसम खुलते ही धनतेरस में उमड़ी लोगों की भारी भीड़ - CG Sandesh

मौसम खुलते ही धनतेरस में उमड़ी लोगों की भारी भीड़

ऑफर की बौछार के चलते सराफा, कपड़ा एवं बर्तन दुकानों में जमकर हुई खरीददारी

सरायपाली. मौसम खुलते ही आज धनतेरस में लोगों ने जमकर खरीददारी की. सुबह 11 बजे से लेकर रात 8 बजे तक भारी भीड़ देखी गयी. कल शाम तथा आज सुबह तक बूंदा बांदी हो रही थी, परंतु आज मौसम साफ रहने की वजह से बाजार भरा रहा. कपड़ा, सराफा, बर्तन, जूता चप्पल, इलेक्ट्रानिक तथा आटो मोबाईल सेंटरों में लोग बड़ी संख्या में सामान खरीदते दिखे. बारिश के चलते इस बार धनतेरस में बिक्री को लेकर व्यापारी वर्ग में मायुसी नजर आ रही थी.

कुछ दिनो से दुकानों में विभिन्न तरह के आकर्षक उपहारों योजनाओं आदि के चलते लोगों का रूझान बन रहा था. सबसे अधिक खरीददारी सराफा दुकानों में देखी गयी जहां 8 से 9 करोड़ रूपये का कारोबार होने की उम्मीद की जा रही है. इस बार खरीददारी क रने वालों को भीड़ से ज्यादा सड़क के गड्ढों से परेशानी हुई.

दोपहर को भीड़ की वजह से जयस्तंभ चैक से लेकर राममंदिर तथा पदमपुर मार्ग दुर्गा मंदिर के आगे सुमीत बाजार तक यातायात बाधित होते रहा. जिससे लोगों को दुपहिया, चारपहिया वाहनों को निकलने में काफी वक्त लग रहा था. बड़े शहरों की भांति यहां भी सभी दुकानों में तरह-तरह के लुभावने ऑफर के चलते लोगों में खरीदने हेतु रूचि दिखाई दी.

सबसे अधिक सोना, चांदी दुकानों में सुबह से ही ग्राहक ज्वेलरी सामान खरीदते दिखे. सराफा दुकानों में शादी ब्याह के लिए भी अभी से कुछ-कुछ आभूषण खरीददारी करने की वजह से भी भीड़ अधिक दिखाई दी. शाम तक बर्तन तथा कपड़ा दुकानों में भी ग्राहक जमे रहे. इसके अलावा त्यौहार को देखते हुए कील, बतासे, पेठा, खजूर आदि सामानों की ठेला लगाकर बाहर के लोग बिक्री कर रहे हैं.

भीड़ के समय गुजरते रहे मालवाहक वाहक

एसडीएम के साफ निर्देश के वावजूद भी शहर में आज ठीक दोपहर के समय भारी वाहनों की आवाजाही देखी गयी. जबकि पहले से ही यह निर्देश दिया गया था कि दीपावली पर्व को लेकर 24 अक्टूबर से आगामी आदेश तक सुबह 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक भारी वाहनों की शहर के अंदर आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा.

लेकिन आज धनतेरस के दिन मौसम साफ होने की वजह से भारी संख्या में लोग खरीदी करने के लिए पहुंचे थे. इसी बीच दोपहर के समय कई बड़े मालवाहक वाहन शहर से गुजरते दिखे. जिससे यातायात बाधित होते देखा गया.

मौसम के चलते पटाखा व्यापारी मायूस इस बार दीपावली में मौसम की वजह से सबसे अधिक मायूसी पटाखा व्यवसायियों को हुई है. बारिश की वजह से पटाखा व्यापारी अभी तक अपना दुकान नही लगा पाए.

धनतेरस को मौसम खुलने के कारण आज पुरानी मण्डी में पटाखा दुकानों का पसरा लगाया गया. पिछले वर्ष एक हप्ते पहले से ही दुकान लग गया था. इस बार बिक्री प्रभावित होने की आशंका पटाखा व्यापारी कर रहे हैं.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें