आर्थिक अनियमितता,  सचिव के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही हे... - CG Sandesh

आर्थिक अनियमितता, सचिव के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु लिखा पत्र

बेटी के जगह पिता सम्भालते हैं पंचायत का कार्य - आरोप

सरायपाली. ग्राम दर्राभांठा बी के पंचायत सचिव के ऊपर आर्थिक अनियमितता के कारण जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने जिला पंचायत सीईओ को कार्यवाही हेतु पत्र लिखा है. जानकारी केमुताबिक दर्राभांठा बी की पंचायत सचिव भूमिसूता साहू बहुत कम समय पंचायत में रहती है. उनकी अनुपस्थिति में उनके पिताजी ही अधिकतर कार्य करते हैं. इसकी शिकायत ग्रामीणों ने जनपद पंचायत सीईओ से की थी.

ग्रामीणों के मुताबिक कई तरह के पेंशन के लिए महीने भर से अधिक का समय सचिव का चक्कर लगाने में लगता था. पंचायती कार्यों के संचालन के लिए भी केवल सचिव के हस्ताक्षर न होने से कई कार्यों से वंचित होना पड़ता है. जिसके चलते पंचायत का कार्य भी प्रभावित होता था.

जानकारी के मुताबिक पंचायत सचिव 8 सितम्बर से 8 अक्टूबर 2019 तक अवकाश में थी. इसके बाद 9 अक्टूबर को कार्य में लौटना था. लेकिन इसकी जानकारी न सीईओ को दी गयी और न ही आवेदन की तिथि बढ़ाई गयी.

इसके बाद16 अक्टूबर से पुनरू अवकाश में चली गयी जिसका आवेदन जनपद सीईओ को 21 अक्टूबर को मिला. सचिव द्वारा की जा रही इस तरह की लापरवाही को लेकर जनपद पंचायत के सीईओ ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को अनुशानात्मक कार्यवाही हेतु पत्र लिखा है.

इस संबंध में जनपद पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी जी एस सोनवानी ने बताया कि आर्थिक अनियमितता एवं आदेश की अवहेलना के अलावा ग्रामीणों से मिले कई तरह की शिकायतों को ध्यान में रखते हुए अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु जिला पंचायत के सीईओ को पत्र प्रेषित किया गया है. 16 अक्टूबर से सचिव ने अवकाश लिया है लेकिन उसका पत्र 21 अक्टूबर को प्राप्त हुआ है. इसे भी पत्र में उल्लेख किया गया है. उन्होनें बताया कि दो माह पूर्व भी आर्थिक अनियमितता के खिलाफ कलेक्टर को पत्र प्रेषित किया गया था.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें