बच्चा चोर समझ ग्रामीणों ने 2 लोगो को किया पुलिस के हवाले, एक निकला पागल दूसरा निकला प्रेमी.
आज महासमुंद जिले में 2 अलग-अलग घटनाओं में ग्रामीणों ने 2 लोगो को बच्चा चोर समझकर पुलिस के हवाले कर दिया. जिसमे किसी के बच्चा चोर होने की बात तो सामने नहीं आई लेकिन ग्रामीणों द्वारा पुलिस के हवाले किये गए दो लोगों में एक पागल तो दूसरा प्रेमी निकला.
पहला मामला देवरी पिलवापाली का बताया जा रहा है जहाँ ग्रामीणों ने एक अज्ञात व्यक्ति को बच्चा चोर समझ कर 112 को फोन करके बुला लिया गया. जहां थाना में पुछताछ किया गया और छोड़ दिया गया है. इस मामले में सांकरा थाना प्रभारी ने बताया की वह आदमी पागल था ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझ कर 112 को कॉल किया था.
तो वही बसना के भँवरपुर चौकी अंतर्गत ग्राम कर्राभांना में अज्ञात व्यक्ति को एक लोहेनुमा हथियार के साथ एक मोटर सायकल सहित पकड़ा. जिसे ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझ कर 112 को डायल कर दिया गया. जिसके बाद उसे भँवरपुर पुलिस चौकी लाया गया जहाँ पूछताज के दौरान उसने अपना नाम कुंजबिहारी चौधरी जिला बलौदाबाजार बताया.
मिली जानकारी के
यह आदमी बाजारों में घूम-घूम कर सब्जी बेचने का कार्य करता है जिसके कारण लोहानुमा
हथियार रहता है. किसी लड़की से प्रेम सबन्ध के चलते वह गाँव से गुजर रहा था और रुका
था. तभी ग्रामीणों को इसका हालचाल और इधर-उधर
घूमना संदिग्ध दिखा इसलिए बच्चा चोर समझ कर 112 बुलाकर पुलिस के हवाले कर दिया.जहाँ समाचार लिखे जाने तक और भी पुछताछ जारी है.