स्वस्थ्य पंचायत एवं ग्रामीण समस्या निदान शिविर का हुआ आयोजन, मौके पर अनेक समस्याओं का हुआ निराकरण
गांव-गांव में कार्यरत मितानिन अपने दायित्वों का भली-भांति निर्वहन कर रहे हैं । अब स्वास्थ्य क्षेत्र में काम करने के साथ साथ गांव की विभिन्न शिकायतों समस्याओं को विकासखंड स्तर पर पहुंचा कर निदान करने में ग्रामीणों एवं अधिकारियों के मध्य समन्वय का कार्य मितानिनों के द्वारा किया जा रहा है । जिसका लाभ गांव के ग्रामीणों मिल रहा है ।
उक्त बातें क्षेत्रीय विधायक राजा देवेंद्र बहादुर सिंह ने आज स्थानीय मंगल भवन में विकास खण्ड स्तरीय स्वस्थ्य पंचायत एवं ग्रामीण समस्या निदान शिविर को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित करते हुए कहीं ।
श्री सिंह ने आगे कहा कि गांव में कार्यरत मितानिन कम मानदेय के बावजूद बेहतर ढंग से अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं । पहले मितानिनों का काम स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं का संचालन करने में होता था । लेकिन यह खुशी की बात है कि मिताननों के माध्यम से अब गांव के सामूहिक समस्या शिकायत के साथ साथ लोगों की व्यक्तिगत समस्या एवं शिकायत को विकासखंड स्तर के अधिकारियों के पास पहुंचा कर उनके द्वारा निदान कराने का प्रयास किया जा रहा है जो सराहनीय योग्य है। ग्रामीणों एवं अधिकारियों के मध्य मितानिन समन्वय का काम कर रही हैं । जिससे गांव की विभिन्न समस्या इनके माध्यम से निराकृत होंगे । जिसका लाभ भविष्य में ग्रामीणों को बहुत अच्छे से होगा।
कार्यक्रम को विधायक प्रतिनिधि वरिष्ठ कांग्रेसी मनजीत सिंह सलूजा ने भी संबोधित किया । मुख्य अतिथि राजा देवेंद्र बहादुर सिंह के संबोधन के पूर्व विकासखंड के विभिन्न गांवों पंचायतों से प्राप्त शिकायत एवं आवेदनों को शिविर के पटल पर रखा गया । जिसमे रोजगार गारंटी योजना की रकम , पेंशन संबंधी प्रकरण, स्वास्थ्य विभाग की समस्याएं , महिला एवं बाल विकास विभाग की शिकायत, खाद्य योजना , पेयजल एवं बिजली की समस्या , प्रधानमंत्री आवास संबंधित शिकायत जिसका निराकरण जनपद पंचायत बसना के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आर. के. वर्मा , विकास खंड चिकित्सा अधिकारी जे पी प्रधान एवं विकासखंड स्तर के अधिकारियों द्वारा मौके पर निराकृत किया गया । कुछ लंबित प्रकरणों को समय सीमा के भीतर परीक्षण कराकर निराकृत करने का आश्वासन विकासखंड स्तर के अधिकारियों ने दिया ।
इस अवसर पर बसना विधायक राजा देवेन्द्र बहादुर सिंह , वरिष्ठ कांग्रेसी एवं विधायक प्रतिनिधि मनजीत सिंह सलूजा , ब्लाक कांग्रेस कमेटी बसना के अध्यक्ष इस्तियाक खेरानी , नगर पंचायत बसना के पूर्व अध्यक्ष तौकीर सरवर दानी , ख्वाजा तनवीर सईद , मोहतसिब दानी , युवक कांग्रेस बसना विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद खालिद दानी , स्काउट गाइड संघ बसना अध्यक्ष नरेन्द्र साव , प्रफुल्ल कुमार साव , गौतम बंजारा , मोतीलाल नायक , सेवानिवृत्त प्राचार्य भोलसिंह सिदार , कैलाश पटेल , परदेसी यादव , बंसूला के पूर्व सरपंच नवीन कुमार साव , जनपद पंचायत बसना के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आरके वर्मा विकास खंड चिकित्सा अधिकारी जे पी प्रधान , ग्राम स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष , मितानिन समन्वयक , मितानिन प्रशिक्षक एवं बड़ी तादाद में मितानिन एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे ।