शराब पीकर प्रशासन की गरिमा धूमिल किये जाने के कारण हुआ ऑफिस ... - CG Sandesh

शराब पीकर प्रशासन की गरिमा धूमिल किये जाने के कारण हुआ ऑफिस अटेच

विगत 7 अक्टूबर को नशे में धुत मोटरसाइकिल से असंतुलित होकर सड़क में ही गिर जाने के कारण विभाग ने इसे कार्य मे लापरवाही व अनुशासन विरोधी कार्य होने पर इसे गंभीरता से लेते हुए उसे महासमुन्द जिला कार्यालय में आफिस अटेच कर दिया गया है.

ज्ञातव्य हो कि सरायपाली आबकारी विभाग में बरसों से पदस्थ प्रधान आरक्षक ऑस्कर टोप्पो शासकीय वर्दी पहने विगत 7 अक्टूबर को मोटरसाइकिल की डिक्की में 6-7 बीयर की बोतल रखकर नशे में धुत होकर मोटरसाइकिल चला रहा था व असंतुलन खोकर वह हनुमान मंदिर के सामने गिर गया. वह इतना शराब पिया हुआ था कि उठाने पर भी नही उठ पा रहा था.

इस मामले का समाचार प्रकाशित होने व उच्च अधिकारियों को जानकारी दिए जाने के बाद इसे गंभीरता से लेते हुवे प्रधान आरक्षक ऑस्कर टोप्पो को शासकीय कार्य मे लापरवाही व शासकीय सेवा शर्तों के विरुद्ध आचरण कर विभाग व प्रशासन की गरिमा धूमिल किये जाने के कारण विभाग द्वारा उसे सरायपाली सर्किल से हटाते हुए महासमुन्द जिला कार्यालय में ऑफिस अटेच कर दिया गया है तो वही चेतावनी देते हुए अगली बार इस तरह की कार्य की पुनरावृत्ति होने पर कड़ी कार्यवाही किये जाने का निर्देश दिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें