5 साल के बच्चा चोरी होने की खबर सोशल मिडिया में वायरल, थाना प्रभारी ने कहा भ्रामक जानकारी फैला कर लोगो को परेशान ना करे.
बीते कुछ दिनों से सरायपाली, बसना और सांकरा के ग्रामीण क्षेत्रो में लोग बेवजह अज्ञात लोगो को बच्चा चोर समझ पुलिस के हवाले कर रहें है जससे आम लोगो को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
इन अज्ञात लोगों को पुलिस के हवाले करने के बाद उनकी फ़ोटो पर बच्चा चोर लिखकर वायरल किया जा रहा है. ऐसे ही आज एक मामले में सरायपाली क्षेत्र के मौलिखार से ग्रामीणों द्वारा सोशल मिडिया में वायरल किया गया कि रक्शा पंचायत के मौलिखार गांव में चोर 5 साल के बच्चे का अपरहण करते हुए पकड़ाया है, फिर गांव के पंचायतो द्वारा 112 पर कॉल कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया.
वहीं इस मामले में सिंघोड़ा थाना प्रभारी अशोक यादव ने बताया की कुछ लोग व्हाट्सएप के माध्यम से भ्रामक पोस्ट कर रहे है ऐसा ही मामला सरायपाली क्षेत्र के मौलिखार से मिला जहां ग्रामीणों के एक पागल को बच्चा चोर समझ कर 112 को डॉयल कर दिया और पुलिस के हवाले कर दिया गया.
श्री यादव ने बताया कि वह आदमी मानसिक रूप से बीमार है और गूंगा भी है जिसके पास से कुछ भी संदिग्ध वस्तु नही मिला. चौकी प्रभारी ने कहा कि लोग बिना जाने सोचे सीधा लोगो को बच्चा चोर समझ 112 को फोन कर रहे है और भ्रामक जानकारी और गलत पोस्ट चलाकर अफवाह फैला रहें है जिससे लोगों को थाना प्रभारी द्वारा बचने को कहा गया है.