खपरीडीह ने जीता कार्क बाल क्रिकेट प्रतियोगिता
सिरबोड़ा मे हुआ 16 दिवसीय आयोजन
सरायपाली. ग्राम सिरबोड़ा में आयोजित 16 दिवसीय कार्क बाल क्रिकेट प्रतियोगिता खपरीडीह ने जीता. फाइनल मैच कलेण्डा एवं खपरीडीह के बीच 28 अक्टूबर के बीच खेला गया. कलेण्डा ने निर्धारित ओवर मे 93 रन.बनाये और इसके जबाब मे खपरीडीह ने 2 विकेट से जीत दर्ज की. मैन आफ द मैच नवीन तथा मैन ऑफ द टूनार्मेंट तुलाराम रहे.
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे विधायक किस्मतलाल नंद का ग्रामीणों ने गाजे-बाजे के साथ जोशीला स्वागत किया. अल्प समय के लिए पहुंचे विधायक श्री नंद ने आयोजन समिति सिरबोड़ा की प्रशंसा की एवं उनके द्वारा किए गये भव्य स्वागत के लिए धन्यवाद दिया.
श्री नंद ने दोनों टीम को शुभकामनाएं देते हुए खेल भावना से खेलने की नसीहत दी. इस दौरान पर कांग्रेस शहर अध्यक्ष अमृत पटेल, श्रीमती विमला नायक,युवराज सिदार,संतोष बारीक, ललित भूषण छत्रपति,आयोजन समिति अध्यक्ष विजय नायक, उपाध्यक्ष बाबूलाल पटेल, विधायक के साथ पहुंचे कांग्रेसी नेता संतलाल पटेल, बलराम भोई, उत्तरा पटेल, बाबूलाल पटेल, पीसीएस सचिव सुनील साहू, सलाहकार मिनकेतन पटेल,पीसीएस एंपायर जितेन्द्र साहू, नागेश्वर, कृष्णा बुड़ेक,मिनकेतन दास,रामकृष्ण गजपोड़ सहित खिलाडी एवं ग्रामीण उपस्थित थे.