प्रभारी और ऑपरेटर के ख़िलाफ की गई कार्यवाही से असंतुष्ट शिकाय... - CG Sandesh

प्रभारी और ऑपरेटर के ख़िलाफ की गई कार्यवाही से असंतुष्ट शिकायतकर्ता ने की संचालक मंडल को भंग किए जाने की मांग, लगाया बीजेपी समर्थक होने का आरोप

पिरदा जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक अंतर्गत ग्रामीण सेवा सहकारी समिति सरकण्डा(चनाट) के कर्मचारियों द्वारा तीन किसानों से ऋण माफी के एवज में 84 हजार रूपए लिए जाने की शिकायत पर की गई कार्यवाही से शिकायतकर्ता ने असंतुष्ट होकर संचालक मंडल को भंग किए जाने की मांग कर कर्मचारियों पर बीजेपी समर्थक होने का आरोप लगाया है.  

शिकायतकर्ता ने बताया कि लगातार जिले के सक्षम अधिकारियों से कार्यवाही की मांग करने के बाद जब कोई उचित कार्यवाही नहीं किया गया तो इनके द्वारा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के नाम भी आवेदन लिखकर गढ़फुलझर में मुख्यमंत्री के आगमन में जाकर पीड़ितों के साथ मुख्यमंत्री को कार्यवाही हेतु अवगत करवाया गया.

जिसके बाद संचालक मंडल को निर्देशित किया गया था कि मामले के दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 31 अक्टूबर तक अवगत करना सुनिश्चित करे. यदि कार्यवाही करने में असफल पाया जाता है तो ग्रामीण सेवा सहकारी समिति सरकण्डा चनाट के संचालक मंडल को जल्द ही भंग करने की कार्यवाही की जाएगी.

जिसके बाद 28 अक्टूबर को संचालक मंडल द्वारा बैठक किया गया जिसमे  कार्यालय उप पंजीयक सहकारी संस्थाए जिला महासमुन्द छत्तीसगढ़ के आदेश अनुसार ग्रामीण सेवा सहकारी समिति मर्या. सरकंडा के धान खरीदी प्रभारी जितेन्द्र पटेल एवं आपरेटर राकेश पटेल द्वारा अनिमियता किए जाने की शिकायत के आधार पर दोषी पाए जाने के कारण सेवा नियम 2018 के अनुसार दोषी कर्मचारियों के ऊपर कार्यवाही करने का आदेश प्राप्त होने के बाद उपरोक्त विषय के संदर्भ में संचाकल मंडल की बैठक में जाँच प्रतिवेदन में विस्तार पूर्वक और अवलोकन करने के उपरान्त विचार विमर्श किया गया.

जिसमे कार्यलय पंजीयक सहकारी संस्थाए छग के जारी आदेश के अनुसार सोसायटी के जीतेंद्र पटेल को वर्तमान में धारित वेतनमान में एक वार्षिक वेतन वृद्धि रोकने एवं राकेश पटेल द्वारा ऑपरेटर वर्तमान में धारित वेतनमान में तीन माह तक आधा वेतन रोकने एवं तीन माह तक आधा वेतन में काम करने हेतु संचालक मंडल द्वारा दण्डित किए जाने की कार्यवाही किया जाना सर्वसम्मति से मंजूर किया गया है.

जिसके बाद शिकायतकर्ताओ ने इस कार्यवाही को एक खाना पूर्ति बताते हुए संचालक मंडल को तत्काल भंग एवं दोषी कर्मचारी को पद से बर्खास्त करने हेतु फिर से एक मुख्यमंत्री सहित कलेक्टर उप पंजीयक विधायको को आवेदन दिया है.

आवेदन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बसना के उपाध्क्षय धर्मेंद्र नायक द्वारा बताया गया है की उप पंजीयक जिला सहकारी संस्थाए जिला महासमुन्द के आदेश दिनांक 17- 10- 2019 को सेवा से दोषी कंर्मचारियो को पद से पृथक करने का आदेश जारी किया गया है. शिकायतकर्ता धर्मेंद्र नायक ने दोनों कर्मचारी जितेंद्र पटेल और राकेश पटेल तथा संचालक मण्डल को बीजीपी समर्थक बताते हुए उन्हें बचाने का आरोप लगाया जा रहा है.  

शिकायतकरता धर्मेन्द्र ने बताया कि धान प्रभारी के वेतन वृद्धि में रोक एवं ऑपरेटर के आधा वेतन देने का निर्णय लिया गया है जोकि नियम के विरुद्ध है, उप पंजीयक के आदेश का अवहेलना किया जा रहा है तथा संचालक मंडल द्वारा दोनों दोषी कंर्मचारियो को समर्थन करते हुए भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है. दोनों दोषी कंर्मचारियो को सेवा से पृथक एवं संचालक मंडल को तत्काल भंग करने की मांग किया गया है.

ज्ञात हो कि पिरदा जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक अंतर्गत ग्रामीण सेवा सहकारी समिति सरकण्डा(चनाट) के कर्मचारियों द्वारा तीन किसानों से ऋण माफी के एवज में 84 हजार रूपए लिए जाने की शिकायत कृषकों एवं बसना कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक उपाध्यक्ष ने उप पंजीयक महासमुंद, मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन, प्रभारी मंत्री, विधायक, कलेक्टर को शिकायत कर उचित कार्यवाही की मांग की गई थी.

जिसके बाद मामले में जाँच की गई जिसमे धान खरीदी प्रभारी एवं ऑपरेटर मामले में दोषी पाए गए, जिस पर जाँच में दोषी पाए गए कर्मचारी एवं संचालक मंडल को तत्काल भंग कर उन्हें पद से बर्खास्त किए जाने हेतु जिला कलेक्टर महासमुंद, उप पंजीयक महासमुंद, मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन, सहकारिता मंत्री प्रेम सिंह टेकाम, प्रभारी मंत्री एवं जिले के सभी विधायक को धर्मेंद्र नायक उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बसना द्वारा पत्र लिखा गया था.


अन्य सम्बंधित खबरें