राफेल मोड़ के पास हुआ गंभीर सड़क हादसा. - CG Sandesh

राफेल मोड़ के पास हुआ गंभीर सड़क हादसा.

सिंघोड़ा थाना अंतर्गत ग्राम छुईपाली के पास करीब 1 बजे एक स्कूल वाहन और मोटरसायकल  CG 06 GN 6894 के बीच दुर्घटना हो गई. जिसमे नेतराम पटेल उम्र 27 वर्ष ग्राम बोइरमाल का व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.

बताया जा रहा है कि एक स्कूल वाहन टाटा मैगिक द्वारा स्कूली बच्चों को बैठाकर तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए NH 53 में राफेल मोड़ के पास फोरलेन में मोटरसायकल को पीछे से जोरदार टक्कर मारकर वाहन को घटनास्थल स्थल से कुछ दुरी पर छोड़ वाहन का चालक फरार हो गया.  यह हादसा इतना गंभीर है कि इसमें मोटरसायकल के तीन टुकड़े हो गए है.

थाना प्रभारी अशोक यादव ने बताया कि सिंघोड़ा पुलिस को सुचना मिलते ही मौके पर 112 व हाईवे पेट्रोलिंग को भेजकर घायल को इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया है. और दुर्घटना युक्त स्कूल  वाहन को जप्त कर कार्यवाही की जा रही है. जबकि चालक मौके से फ़रार बताया जा रहा है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें