रा से यो ने मनाया - राष्ट्रीय एकता दिवस  एकता शपथ, निबंध एवं... - CG Sandesh

रा से यो ने मनाया - राष्ट्रीय एकता दिवस एकता शपथ, निबंध एवं क्विज स्पर्धा आयोजित

बसना , शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी रमेश कुमार सोनी के नेतृत्व एवं प्रभारी प्राचार्य पुरुषोत्तम साहू के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन , सरदार वल्लभ भाई पटेल की 144 वीं जयंती के उपलक्ष्य पर मनाया गया । इस अवसर पर शालेय प्रार्थना सभा में सभी छात्रों एवं शिक्षकों को सद्भावना तथा राष्ट्रीय एकता की शपथ, रमेश कुमार सोनी व्याख्याता के द्वारा दिलाई गई । माननीय मुख्यमंत्री जी का संदेश सालिकराम दास - स्टाफ सचिव ने वाचन किया ।

इस अवसर पर विद्यालय में स्वयंसेवकों के मध्य निबंध स्पर्धा का आयोजन किया गया , जिसका विषय था " राष्ट्रीय एकता एवं सरदार पटेल " इसके विजेता इस प्रकार रहे - प्रथम अरशद खान 12वीं , द्वितीय राजेश भोई 12वीं , तृतीय संदीप मेहेर 11वीं , इस स्पर्धा में इन छात्रों के निबंध भी सराहनीय रहे - योगेंद्र पटेल 12वीं, उमेश निषाद 11वीं , मिथिलेश चौहान 12वीं एवं चंद्रशेखर पटेल 12वीं । इसी समय स्वयंसेवकों को सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जीवनी एवं स्वातंत्र्य आंदोलन, देसी रियासतों के एकीकरण , राष्ट्रीय एकता के लिए किए गए उनके प्रयासों का विस्तृत विवरण कार्यक्रम अधिकारी रमेश कुमार सोनी ने बताया । इस समय एक क्विज कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया , इसके विजेता इस प्रकार रहे - ऋषिकेश भोई 11वीं , संदीप मेहेर 11वीं , जितेश सिन्हा 12वीं , सुमंत साहू 12वीं , कोमल नारायण 12वीं एवं सुमन कुमार 12वीं । इस कार्यक्रम के आयोजन में मोहम्मद आकिब , हितेश प्रधान , कमलेश बंजारा , कोमल नारायण , होतेंद्र सिदार , लोकेश , नान दाऊ साव एवं रा से यो के ग्रुप लीडर्स का विशेष योगदान रहा ।

सभी विजेताओं को प्राचार्य द्वारा सम्मानित किया जाएगा । इस अवसर पर इंदिरा गाँधी जी के कार्यों का पुण्य स्मरण किया गया ज्ञात हो की आज ही इंदिरा जी की 35वीं पुण्यतिथि भी है ।
इस अवसर पर विद्यालयीन शिक्षक सदस्य गण उपस्थित थे ।



अन्य सम्बंधित खबरें