प्रेम प्रसंग रोकने पर मारपीट ! - CG Sandesh

प्रेम प्रसंग रोकने पर मारपीट !

भंवरपुर चौकी अंतर्गत ग्राम कोलिहादेवरी में प्रेम प्रसंग के चलते मारपीट, गाली गलौच और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है.

शिकायतकर्ता कैलाश प्रधान ने पुलिस को बताया है कि वह राजमिस्त्री का काम करता है और अपने ईलाज कराने रायपुर जाता है. इस दौरान शाम होने पर कभी-कभी वह अपने ग्राम के निलेश साहू व खिरोद साहू के किराये वाले मकान रायपुर मे रूकता था.

जहाँ उसे खिरोद साहू के मोबाईल मे एक लड़की और खिरोद साहू के प्रेम प्रसंग के संबंध मे मालुम हुआ. तब उसने निलेश साहू को दोनो को प्रेम प्रसंग के बारे मे बताया तथा निलेश साहू और कैलाश दोनों खिरोद को डांटे और आज के बाद ऐसा नही चलेगा मत करना बदनामी होगी कहकर खिरोद को समझाया. तब खिरोद ने लड़की को फोन करके बोला कि आज के बाद एक दूसरे को फोन नही करेंगे,  मुझे कैलाश प्रधान मना किया है.

उसी बात का बदला लेने के लिए लड़की ने कैलाश पर खिरोद साहू को मुझसे दूर कर रहा है कहकर झुठा आरोप लगाते हुए अपने मां पिता को बताई.  और 27 अक्टूबर  को शाम करीबन 07.30 बजे शिकायतकर्ता कैलाश के घर लड़की की मां उसे बुलाने आयी.

इस पर जब कैलाश ने बुलाने का कारण पूछा तो उसने कहा कि अकेले नही आ सकता तो पुरा परिवार के साथ आओ. तब कैलाश अपनी मां और पत्नी के साथ उसके घर पहुंचा. जहाँ उसे गांलियां देते हुए मेरे बेटी को छेडते हो आज तुझे जान से मार देंगे कहकर हाथ मुक्का से मारपीट किया गया. जिसकी शिकायत भंवरपुर चौकी में करवाई गई है.


अन्य सम्बंधित खबरें