माधव साव बने भाजपा मंडल गढ़फुलझर के अध्यक्ष, हरजिंदर सिंह हर... - CG Sandesh

माधव साव बने भाजपा मंडल गढ़फुलझर के अध्यक्ष, हरजिंदर सिंह हरजू बने महामंत्री.

भाजपा मंडल गढ़फुलझर के निर्वाचन में माधव साव को अध्यक्ष एवं हरजिंदर सिंह हरजू को महामंत्री नियुक्त किया गया है. इसके अलावा भारत सिंह ठाकुर को भाजपा मंडल कोषाध्यक्ष, नरेंद्र साहू पेंटर को जिला हेतु प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है.  

कार्यक्रम में पर्यवेक्षक पूनम चंद्राकर एवं निर्वाचन अधिकारी ऐतराम साहू व संदीप दीवान ने विधिवत पार्टी का निर्वाचन संपन्न कराया. जिसमें उक्त निर्णय घोषित हुए.

गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी मंडल गढ़फुलझर में चुनाव प्रक्रिया 31 अक्टूबर को  गढ़फुलझर के रामचंडी मंदिर में रखी गई थी. जहाँ सर्वसम्मति से मंडल अध्यक्ष सहित अन्य पदों पर को प्रतिनिधि नियुक्त किया गया.

इस कार्यक्रम मे वरिष्ठ भाजपा डॉक्टर त्रिविक्रम भोई, पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव श्रीमती रूप कुमारी चौधरी, मोनिका साहू, श्री चंद्रशेखर पांडे, कुलवंत चावला, ओम प्रकाश चौधरी, सूवर्धन प्रधान, पियूष मिश्रा, धनमाली साव, जितेंद्र त्रिपाठी, विद्याचरण चौधरी, हरप्रसाद पटेल और अरुण साहू सहित भाजपा मंडल गढ़फुलझर के ग्राम केंद्र अध्यक्ष एवं भाजपा के सक्रिय सदस्य तथा वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे.



अन्य सम्बंधित खबरें