भाजपा मंडल गढ़फुलझर के अध्यक्ष बने माधव साव
भाजपा मंडल गढ़फुलझर का कल मण्डल चुनाव सम्पन्न हुआ पूर्व किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पर्यवेक्षक के रूप में तथा जिला महामंत्री एतराम साहू चुनाव प्रभारी के रूप मे तथा सहयोगी सांसद प्रतिनिधि संदीप दीवान , आईटी सेल संयोजक अरुण साहू , मोनिका साहू , कुलवंत चावला , नवनियुक्त पिरदा मण्डल अध्यक्ष हरप्रसाद पटेल ( अम्बू ) , नवनियुक्त भंवरपुर मण्डल अध्यक्ष विद्याचरण चौधरी , मण्डल के वरिष्ठतम नेता श्रीमती रूपकुमारी ओमप्रकाश चौधरी ,डॉ. त्रिविक्रम भोई जी , चंद्रशेखर पांडे , धनमाली साव , सुवर्धन प्रधान , पीयूष मिश्रा , मण्डल महामंत्री राजेन्द्र पटेल , भोजकुमार साव , मण्डल युवा मोर्चा अध्यक्ष शिवकिशोर साहू मण्डल उपाध्यक्ष गण जसबीर सिंह , नरेंद्र साहू , भारत ठाकुर , महिला मोर्चा अध्यक्ष जसवंत कौर , सावित्री कश्यप तथा मण्डल के स्थानीय समिति के अध्यक्ष , एवं सक्रिय सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे !
इन सबकी उपस्थिति में आपस मे विचार विमर्श कर माधव साव जी को नए मंडल अध्यक्ष के रूप में चुना गया ! जिसकी घोषणा पूनम चंद्राकर एवं एतराम साहू जी ने की निवर्तमान मंडल अध्यक्ष श्री जितेन्द्र त्रिपाठी ने विदाई भाषण में सभी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए नवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष माधव साव जी को सभी कार्यकर्ताओं की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी ! उक्त जानकारी मण्डल मीडिया प्रभारी नवीन कुमार साव ने दी !