नवजीवन कार्यक्रम को बढ़ावा देने क्रिकेट का आयोजन सरायपाली की... - CG Sandesh

नवजीवन कार्यक्रम को बढ़ावा देने क्रिकेट का आयोजन सरायपाली की टीम विजेता रही और उप विजेता के रूप में महासमुंद की टीम रही।

सरायपाली में नवजीवन कार्यक्रम को बढ़ावा देने और कर्मचारियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग सरायपाली द्वारा क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया.

जिसमें सरायपाली बीएमओ डॉ रमेश साहू मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार श्री प्रदीप गुप्ता बीपीएम शीतल सिंह एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे महासमुंद बागबाहरा पिथौरा बसना और सरायपाली के 2 टीम के मध्य मैच खेला गया जिसमें सराईपाली जिसके कप्तान श्री सुरेश पटेल की टीम विजय रही. नवजीवन कार्यक्रम के कंसलटेंट श्री रामगोपाल खोटे महासमुंद  इसमें उपस्थित रहे।

बीएमओ सर द्वारा समस्त कर्मचारियों को स्वस्थ रहकर पूरे मन से कार्य करने की सलाह दी गई ज्ञात हो कि महासमुंद जिला आत्महत्या के मामले में पूरे छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान पर है जिसको रोकने के लिए कलेक्टर महोदय के द्वारा नवजीवन कार्यक्रम चलाया जा रहा है इसी परिप्रेक्ष्य में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया था जिसमें सरायपाली की टीम विजेता रही और उप विजेता के रूप में महासमुंद की टीम रही।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें