गांव में बन्द था अस्प्ताल, रास्ते मे ही स्वस्थ बच्ची को माँ ने दिया जन्म.
कल बसना ब्लाक अंतर्गत चनाट क्षेत्र के उप स्वास्थ केंद्र बन्द होने के कारण एक परिवार को परेशानियों का सामना करना पड़ा. मिली जानकारी के अनुसार ग्राम दलदली के एक राणा परिवार में संध्या राणा पति श्रवण राणा जचकी के लिए रविवार को लगभग 2 : 30 बजे एक निजी वाहन से उप सावस्थ केंद्र पहुंची थी. लेकिन उप स्वास्थ केन्द्र बंद होने की वजह से उन्हें वापस लौटना पड़ा.
श्रवण राणा ने बताया की उप स्वास्थ्य केंद्र बन्द होने के कारण उन्हें चनाट से लगभग 30 किलो मीटर दूर बसना स्वास्थ केंद्र ले जाया जा रहा था तभी अचनाक बसना अस्पताल पहुँचने के पहले ही रास्ते में श्रीमती संध्या राणा ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया. जिसके बाद वे स्वास्थ केंद्र बसना पहुँचे और माँ बच्ची दोनों स्वस्थ है.
राणा ने बताया की उप स्वास्थ केंद्र को इस बात की जानकारी थी कि प्रसव का समय नजदीक है लेकिन जब हम पहुँचे तो अस्पताल बन्द मिला, राणा ने यह भी बताया की हर बार उन्हें उप स्वास्थ केंद्र से सहायता मिलता था लेकिन इस बार सहायता नही मिल पाया. बाकी दिनों में उप स्वास्थ्य केंद्र के कंर्मचारियो से ग्रामीणों को सभी प्रकार से सहायता मिलने की बार स्वीकार की.
जानकारी के अनुसार रविवार को सभी प्राथमिक और उप स्वास्थ केन्द्रों में अवकाश रहता है जिसके कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा. ग्राम चनाट बसना क्षेत्र के सुदूर क्षेत्र में बस हुआ है. जहाँ से ब्लाक मुख्यालय पहुँचने में लगभग 1 से 1:30 घंटे का समय लगता है. इस गाँव के लिए पहुँच मार्ग भी सुगम नहीं है ताकि ब्लाक मुख्यालय आसानी से पहुँचा जा सके. ऐसी स्थित में ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है.