15 साल पहले बना था पुलिया, शिकायत के बाद भी नहीं किया जा सका... - CG Sandesh

15 साल पहले बना था पुलिया, शिकायत के बाद भी नहीं किया जा सका मरम्मत तो धसक गया पुल.

बसना से लगे ग्राम रेमड़ा के मुख्यमार्ग का पुलिया आज पूरी तरह टूट कर गिर गया,  यह पुलिया 15 साल पहले बनाया गया था और पिछले 3 सालों से पुलिया के नीचे भाग का हिस्सा पूरी तरह खोखला हो गया था. जिसका लगातार कई बार शिकायत किये जाने के बावजूद विभाग के अनदेखी करने की वजह से पुल अब पूरी तरह टूट गया.  

यह पुल कुछ पत्थरो के सहारे ही टीका हुआ था.  बरसात में भी पानी के बहाव में भी यह पुलिया टिका रहा और आज अचानक सुबह-सुबह पुलिया पूरी तरह धंस गया है. जिसके कारण ग्रामीणों को अब घुमावदार रास्ते से मुख्यमार्ग तक जाना पड़ेगा और बसना पहुँच मार्ग की दुरी बढ़ जाएगी.  

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कि पुलिया के गिरने की जानकारी मिलते ही उच्च अधिकारियों के निर्देशन में पुलिया का जायजा लिया गया है. इस पुल का निर्माण 15 साल पहले 9 लाख रु की लगात से सुनिश्चित रोजगार योजना के तहत बनाया गया था. उस समय ग्रामीण लोगो को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए पुलिया सड़क तालाबो का निर्माण करवाया जाता था, जिसके तहत कुल लागत से 60 प्रतिशत मजदूरो को दिया जाता था तथा बाकी 40 प्रतिशत राशि से मटेरियल आता था जिससे निर्माण किया जाता था. उस समय कान्क्रेटिंग नहीं किया जाता था पत्थरों को लगा कर जाम किया जाता था जिससे ज्यादा मजबूती नहीं मिल पाती थी.

वर्त्तमान में वाहनों के दबाव के देखते हुए यह पुल अब बाक्स कलवर्ट पुलिया की मांग कर रहा है,  जिसमे लगभग 1 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया जा रहा है. फिलहाल मरम्मत को लेकर प्राकलन तैयार कर उच्च अधिकारियों के पास भेज दिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें