प्रभारी मंत्री से मुलाकात कर शिक्षाकर्मियों ने की सभी के संविलियन की मांग
सरायपाली. संविलियन अधिकार मंच के बैनर तले प्रदेश में संविलियन से वंचित शिक्षाकर्मी इन दिनों मंत्रियों और विधायकों से मुलाकात कर उन्हें अपनी मांगों के संदर्भ में ज्ञापन सौंप रहे हैं. इसी कड़ी में कल 6 नवंबर को जिले के शिक्षाकर्मियों ने किसानों के कार्यक्रम में सरायपाली पहुंचे प्रभारी मंत्री कवासी लखमा से मुलाकात की और उन से चर्चा करके उन्हें संविलियन के लिए ज्ञापन सौंपा.
श्री लखमा से शिक्षाकर्मियों की मुलाकात स्वयं बसना विधायक देवेंद्र बहादुर सिंह ने करवाई. श्री लखमा को शिक्षाकर्मियों ने अपनी समस्याएँ बताते हुए जन घोषणा पत्र में उल्लेखित वादे को पूरा करने एवं 2 वर्ष पूर्ण कर चुके सभी शिक्षाकर्मियों का संविलियन करने का निवेदन किया. जिस पर उन्होंने शिक्षाकर्मियों को आश्वासन देते हुए कहा कि आपकी मांगों को लेकर सरकार भी गंभीर है और जल्द ही इस दिशा में सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा.
इस अवसर पर जिला संयोजक सुरेन्द्र दीवान के साथ साथ राजेश प्रधान,राधेश्याम बरिहा, प्रमोद सामंतराय, कमलेश निराला, खिरोद्र साहू, हेमंत विशाल, प्रकाश तांडी, देवसिंग सिदार , श्रीमती कुसुम देवांगन, वैष्णव , श्रीमती राधा सिदार , द्वारका चैहान ,सोमदेव तिवारी, कमललोचन पटेल, कामता पटेल, प्रकाश ठेठवार,पुरुषोत्तम बरिहा, मनहरण मैत्री, मानस राणा सहित बड़ी संख्या में शिक्षकगण शामिल थे.