बेल्डीह की कर्मा पार्टी ने जीती प्रतियोगिता, 15 टीमों ने लिय... - CG Sandesh

बेल्डीह की कर्मा पार्टी ने जीती प्रतियोगिता, 15 टीमों ने लिया था भाग

सरायपाली. नई मण्डी प्रांगण में आज जनपद पंचायत सरायपाली के द्वारा नेशनल ट्रायबल डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 15 टीमों ने भाग लिया. छात्रावास, स्कूल एवं गाँव की टीम कर्मा एवं सुआ नृत्य लेकर सम्मिलित हुए. प्रतियोगिता में बेल्डीह की कर्मा पार्टी प्रथम, हाई स्कूल अमरकोट द्वितीय एवं एसटी बालक छात्रावास अमरकोट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. यह कार्यक्रम सामूहिक नृत्य के लिए ही था और केवल छत्तीसगढ़ी पारंपरिक लोकनृत्य पर ही आधारित था.

प्रतिभागियों को अधिकतम 10 मिनट तक ही प्रस्तुति देना था, जिसके लिए 100 अंक निर्धारित था. कुल 5 भागों में नृत्यों के लिए अंक निर्धारित किया गया था. नवनियुक्त जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ स्निग्धा तिवारी के द्वारा पहली बार विकासखण्ड स्तरीय नेशनल ट्रायबल डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें 7 स्कूलों, 5 छात्रावास, 1 महाविद्यालय के विद्यार्थी एवं 2 गाँव के कर्मा पार्टी सम्मिलित हुए थे-.

कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से शाम 5.30 बजे तक चला, जिसमें प्रथम पुरस्कार बेल्डीह के ग्रामीण कर्मा पार्टी को 92 अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त हुआ. वहीं दूसरे स्थान पर शासकीय हाई स्कूल अमरकोट बालक वर्ग रहा जिसे 90 अंक प्राप्त हुए, जबकि अजजा बालक छात्रावास अमरकोट 88 अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहा. इसी प्रकार शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक सरायपाली को 65 अंक, हाई स्कूल डुडुमचुवाँ को 58 अंक, कन्या छात्रावास बलौदा को 67 अंक, शासकीय हाई स्कूल अमरकोट बालिका वर्ग को 64 अंक, केजी कॉन्वेन्ट स्कूल सरायपाली को 67 अंक, ईवास वुडलैण्ड स्कूल को 82 अंक, मिडिल व हायर सेकेण्डरी स्कूल केन्दुढार को 79 अंक, अजजा बालक छात्रावास रूढ़ा को 79 अंक, हायर सेकेण्डरी स्कूल केजुवाँ को 74, वीरेन्द्र बहादुर महाविद्यालय को 73 एवं ग्राम काकेनचुवाँ को 81 अंक प्राप्त हुआ.

सभी प्रस्तुतियों को 5 भागों कोरियोग्राफी, ताल-लय, परिधान व रूप सज्जा, मंच सज्जा एवं सम्पूर्ण प्रभाव में बाँटा गया था, जिसमें प्रत्येक के लिए 20-20 अंक निर्धारित थे. कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जी डी सोनवानी, बीईओ आई पी कश्यप, एबीईओ श्री दीवान, अजय माधवन, पुष्पेन्द्र पटेल, गणेश चैहान, उपेन्द्र बरिहा, सी एल पुहुप, शैलेन्द्र नायक आदि मंचासीन थे. सीईओ डॉ तिवारी ने अपने उद्बोधन में सभी टीमों को कम समय में अच्छी तैयारी के लिए बधाई दी एवं इस तरह के कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लेने और लक्ष्य हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया.

उन्होंने सभी उपस्थित लोगों को अपने सीईओ बनने तक के सफर के बारे में भी बताया. कार्यक्रम का संचालन सुश्री शुभ्रा डडसेना व हेमसागर कैवर्त ने किया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें