गढ़ ईसर गवरा महापर्व का हुआ आयोजन, विधायक श्री देवेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा 10 लाख रु के भवन की घोषणा.
विगत
मंगलवार कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर छटंवा वर्ष स्थान गढ़ किला गढ़फुलझर में
गढ़ ईसर गवरा महापर्व का आयोजन किया गया. जिसमे बसना विधायक श्री देवेन्द्र बहादुर
सिंह व सरायपाली विधायक श्री किस्मत लाल नन्द शामिल हुए.

कार्यक्रम में समाज के लोग बड़ी धुमधाम से पर्व को मनाया गया, सर्वप्रथम ईसर राजा कि पूजा अर्चना कर बाजा गाजे और नृत्य गीत के साथ बारात निकाली गईं. फिर ईसरदेव राजा और गवरा माता का गोंडीयन रिति नियति संस्कृति के तहत पुजा अर्चना कर समाज के सुख समृद्धि के लिए आशिर्वाद मांगा गया।
यह ईसर गवरा पर्व को आदिवासी गोड समाज प्राचिनकाल से मनाते आ रहे हैं । जब खेतों में फसल पक कर तैयार हो जाते हैं इसी प्रकृति रूपी धरती माता से हमें अन्न धन तथा खनिज संपदा प्राप्त होते हैं.
गोंडीयन
दर्शन के मान्यताओं के अनुसार पुर्व में पांचखंड धरती पर ईसर महादेव का शासन था वे
यहां के राजा थे तथा तंत्र, मंत्र, यंत्र, योग, साधना व जड़ी बूटी के महान ज्ञाता माने
जाते है । मान्यताओं के अनुसार गवरा माता को धरती माँ का स्वरूप माना जाता है
। इसीलिए
ईसरदेव गवरा दाई को पुजा किया जाता
है ।

इस ईसर गवरा महापूजन में क्षेत्रो सिदार, उपाध्यक्ष फुलझर राज, दिलिपसिंह राय महासचिव फुलझर राज, पारेश्वर राय संगठन मंत्री फुलझर राज, चन्दरसाय सिदार सर्कल अध्यक्ष चिमरकेल, भजन सिंह जगत उपाध्यक्ष, सचिव परमानंद नागेश, बरतराम नागेशअध्यक्ष ईसरगवरा समिति गढफुलझर, ठाकुर सिंह सिदार, साधव सिदार, श्रवण कुमार सिदार, कैलाश सिदार, रतिराम पोर्ते, पंचूजगत, कमल सिंह जगत, लव कुमार पोर्ते, बृजलाल जगत आदि, सभी समाज के लोगों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भरपुर तन मन धन से सहयोग किया ।
इस अवसर पर बसना विधायक श्री देवेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा 10 लाख रु का भवन की घोषणा भी किया गया है जिसमे समाज के प्रमुखों ने विधायक जी का आभार जताया है.
