प्री मेट्रिक अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास  बलोदा के बच्चो ... - CG Sandesh

प्री मेट्रिक अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास बलोदा के बच्चो ने गायत्री शक्तिपीठ मे आरती की।

सरायपाली अंचल में यह छात्रावास पुर्व से ही अपने नवाचार और अनुशासन के लिये जाना जाता है। इसी क्रम मे बीती शाम अधीक्षक निलेश खांडे छात्रावास के सभी छात्रो को लेकर गायत्री शक्तिपीठ बलोदा पहुचे एवं ग्रामीण जनो के साथ शाम की आरती मे शामिल हुए। छात्रो के पहुचने से मन्दिर परिसर मे एक अलग ही माहौल निर्मित हुआ एवं ग्राम के सभी जनो ने छात्रावासी बच्चो के मन्दीर आगमन पर प्रसन्नता जाहिर की। मन्दिर के पुजारी एवं अन्य ग्रामीण जनो ने बच्चो के साथ आरती भी गाया और शक्तिपीठ के अन्य भजनो का आनन्द भी लिया। पुजारी ने बच्चो को गायत्री मन्त्र की महिमा की जानकारी दी तथा धर्म और संस्कृति के बारे मे भी ज्ञान की बाते बतायी। सभी ने बच्चो के आगमन पर खुशी जाहिर की एवं आगे भी समय समय पर बच्चो को इस तरह से मन्दिर लाने का आग्रह अधीक्षक से किया।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें