शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसना में बाल दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए.
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसना में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु जी के जन्मदिवस 14 नवंबर को बाल दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें रंगोली, चित्रकला,गीत- भाषण प्रतियोगिता तथा साथ में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम माननीय राजा देवेंद्र बहादुर सिंह जी विधायक बसना के मुख्य आतिथ्य में कन्या शाला के प्रांगण में बाल दिवस का कार्यक्रम संपन्न हुआ इस अवसर पर कुमारी ममता यादव ने अपनी सुमधुर आवाज में छत्तीसगढ़ के राज्य गीत अरपा पैरी के धार महानदी हे अपार... को गाकर तथा विद्यालय की बालिकाओं ने इसी गीत पर नृत्य कर सभी अतिथियों का दिल जीत लिया।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय मनजीत सिंह सलूजा पूर्व अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बसना थे एवं विशिष्ट अतिथि-तौकीर दानी पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष बसना, इश्तियाक आलम खैरानी अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बसना, बी. एस. सिदार पूर्व प्राचार्य एवं समाजसेवी नरेंद्र साव अध्यक्ष विकासखंड स्काउट गाइड संघ बसना टिकेश्वर पटेल कांग्रेसी नेता,यासमीन बेगम जिलाध्यक्ष हल्ला बोल प्रकोष्ठ समुंद सिंह जी वरिष्ठ कांग्रेसी, गौतम बंजारा जी महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बसना, मनोज प्रधान जी जिला उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग महासमुंद, मोतीलाल नायक जी पत्रकार, किशोर साहू जी सरपंच अंकोरी, गजेंद्र साहू जी, परदेसी यादव जी तौसिफ भाई उपस्थित थे ।
अपने उद्बोधन भाषण पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजा देवेंद्र बहादुर सिंह ने पंडित जवाहरलाल नेहरु जी के किए गए कार्यों एवं देश की दिशा और दशा के बारे में उल्लेख किया नेहरू जी द्वारा किए गए कार्यों के माध्यम से आज भारत स्वर्णिम काल में पहुंच गया है ।
स्वागत भाषण श्री बी आर पटेल प्राचार्य शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसना ने किया कार्यक्रम का संचालन विवेक दास शिक्षक ने एवं धन्यवाद ज्ञापन एम एल पटेल ने किया इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसना के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं, कर्मचारियों तथा छात्र-छात्राओं का विशेष योगदान रहा। बच्चों को बालदिवस के अवसर पर शाला परिवार की तरफ से मिष्ठान्न वितरित किया गया।