हैंडमेड ब्लूटूथ स्पीकर का चयन विज्ञान महोत्सव में
बरतियाभांठा।
कोलकाता में आयोजित किए जा रहे पांचवें अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव में
बरतियाभांठा गांव के मूल निवासी एवं रायपुर में रहकर पढ़ाई कर रहे डी.आई.वाय.
कलाकारों द्वारा हाथ से निर्मित ब्लूटूथ स्पीकर 'वुडनबॉक्स'
का
पारंपरिक शिल्प एवं कला प्रदर्शनी कार्यक्रम हेतु चयन हुआ है । महोत्सव के पहले
दिन शिल्प तथा कला प्रदर्शनी का उद्घाटन जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा
द्वारा किया गया। उन्होंने आयोजकों द्वारा किए जा रहे विज्ञान प्रसार तथा नवाचार
कार्यों की सराहना की। साइंस सिटी में 8 नवंबर तक आयोजित किए जा रहे इस महोत्सव
में डीआईवाय आर्टिस्ट प्रोसेनजीत डे, राजकुमार दास तथा जयन्त राय द्वारा
निर्मित स्पीकर्स को देश भर से आए लोगों द्वारा अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है ।
गौरतलब है कि इस टीम के सदस्य राजकुमार दास मूलत: बसना ब्लाक के ग्राम बरतियाभांठा
निवासी हैं।


