छत्तीसगढ़ में मोबाईल फ्री में बाट सकते हैं  लेकिन छत्तीसगढ़ का... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ में मोबाईल फ्री में बाट सकते हैं लेकिन छत्तीसगढ़ का चावल ले नही सकती हैं केंद्र सरकार

झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ काँग्रेस कमेटी के जिला मीडिया प्रभारी रोलियर नंदा ने छत्तीसगढ़ का चावल केंद्र सरकार नही लेने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा  कि भाजपा नही चाह रही हैं छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार 2500 सौ में धान खरीदे। क्योंकि इससे अगली बार काँग्रेस को हराना हो मुश्किल हो जाएगा। एक तरफ भाजपा किसानों की आय दोगुनी करनी की बात एवं अपने आपको को किसानों का समर्थक बोल रही हैं और कांग्रेस को किसानों को झूठे सपने दिखाने का आरोप लगा रही हैं.  तो क्या पिछली सरकार ने जो किसानों को बोनस का सपना दिखाया था क्या हुआ अब सारे किसान जान चुके है कौन किसको झूठा सपना दिखा रहा था. एक तरफ कांग्रेस के ऊपर आरोप यह भी लगा रही हैं कि राज्य सरकार ने ये घोषणा कोई केंद्र की मोदी सरकार से पूछ कर नही किया है।  तो क्या शायद  इसी वजह से छत्तीसगढ़ से चावल नही ले रही हैं  ? अब किसानों के हित के लिए  घोषणा पत्र भी मोदी सरकार से पूछ कर बनना पड़ेगा ? जब भाजपा की सरकार छत्तीसगढ़ में थी तब भाजपा ने पिछले साल जो बोनस देने की घोषणा किया था  क्या उसे केंद्र सरकार से पूछ कर नही किया था ? लग रहा है शायद इसी कारण किसानों को बोनस नही मिला.  क्या इस तरह से किसानों की आय दुगुनी होगी ? रमन सरकार ने जब मोबाईल बांटा तब केंद्र सरकार से पूछ कर बाटा था क्या ? मोबाइल बाटने से छत्तीसगढ़ का विकास हो सकता तो छत्तीसगढ़ का चावल लेले तो क्या विकास नही होगा ? उन्होंने कहा कि 15 साल के छत्तीसगढ़ में भाजपा अपने  कार्यकाल में किसानों की नही बल्कि योजनाओं के नाम पे निजी कार्यो के लिए पैसा इस्तेमाल किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें