10 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब जप्त - CG Sandesh

10 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब जप्त

सरायपाली पुलिस ने मुखबीर की सुचना पर 10 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब बरामद किया है. पुलिस ने बताया कि 13 नवंबर को मुखबीर से सूचना मिली की ग्राम लिमऊगुड़ा के 02 व्यक्ति काले रंग के मोटर सायकल CG 10 EA 1220  में अवैध रूप से हाथ भट्ठी का महुआ शराब बिक्री हेतु बिछिया मार्ग से सरायपाली लाने वाले है.

जिस पर पुलिस ने बालसी पेट्रोल पंप के सामने नाकाबंदी किया, कुछ देर बाद ग्राम बिछिया की ओर से मोटर सायकल में 02 व्यक्ति आते दिखे जिन्हे रोककर चालक को पुछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम नेहरू लाल चैहान बताया तथा पीछे सीट पर एक सफेद रंग की प्लास्टिक की जरीकेन पकड़कर बैठे व्यक्ति को पूछने पर अपना नाम प्रेम चैहान बताया एवम जरीकेन के सामान के बारे में पूछने पर 10 लीटर हाथ भट्ठी का महुआ शराब भरी हुई कीमत 2,000 रूपये अवैध महुआ शराब रखना बताया. जिसे पुलिस ने CD डीलक्स No. CG 10 EA 1220 कीमती 20,000 रूपया के साथ जप्त कर 34 (2) आबकारी एक्ट  के तहत कार्यवाही किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें