राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किए गए महेंद्र छाबड़ा
राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष पद पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री महेंद्र छाबड़ा नियुक्त किए गए हैं. उनकी नियुक्ति का आदेश महानदी भवन से जारी कर दिया गया है उनकी यह नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से 3 वर्ष के लिए रहेगी. साथ ही 2 सदस्यों की भी नियुक्ति अल्पसंख्यक आयोग में सरकार ने की है.
छत्तीसगढ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री महेंद्र छाबड़ा को छग राज्य अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर महेन्द्र छाबड़ा जी ने मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद ज्ञापित किया है. और सभी समाज और सभी सामाजिक संगठन को साथ लेकर चलने की बात कही हैं. वहीं इस नियुक्ति पर छतीसगढ़ सिख संगठन के प्रदेश सचिव रोमी सलुजा एवम कॉंग्रेस के वरिष्ठ नेता कुलवंत सिंह खनूजा, अरविंदर छाबड़ा व विरिष्ठ कांग्रेस नेताओ द्वारा ख़ुशी जाहिर करते हुए नवनियुक्त राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेन्द्र छाबड़ा जी को बधाई दी है.



