बसना में मनाया गया क्रान्ति वीर बिरसमुंडा जयंती। - CG Sandesh

बसना में मनाया गया क्रान्ति वीर बिरसमुंडा जयंती।

दिनांक 15 नवंबर 2019 को बसना के बाबा गुरु घांसीदास चौक में बड़ी धूम धाम से करनयी वीर बिरसमुंडा जयंती मनाया गया । मंगल भवन बसना से रैली निकल कर शहीद वीर नरायण सिंह चौक पहुचा वहां स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह जी के आदम कद कांस की मूर्ति में माल्यार्पण कर रैली गुरु बाबा घांसीदास चौक पहुची, वहां से रायपुर रोड़ में फोर लाइन चौक को बिरसमुंडा जी के याद में बिरसमुंडा चौक बनाने हेतु सर्व समाज के द्वारा पूजा अर्चना कर भूमि पूजन किया गया , भूमि पूजन में हजारों के संख्या में आदिवासी समाज के मुंडा समाज की उपस्थिति रही,साथ मे भीम रेजिमेंट के प्रदेश संयोजक श्री छोटे लाल टंडन जी, छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री श्री अजित जोगी जी, पूर्व सांसद सोहन पोटाई जी, भीम रेजीमेंट के प्रदेश अध्यक्ष श्री दिनेश चतुर्वेदी जी, भीम रेजीमेंट के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री गुलाब टंडन जी, आयोजक समिति के संरक्षक श्री जगदीश सिदार जी, कर्मचारी संघ के ब्लाक अध्यक्ष श्री अमृतलाल जगत जी, सचिव बंदन जांगड़े जी , मकरध्वज बाघ जी, रामेश्वर चौहान जी, मनोज गहरवाल जी, ईश्वर पोर्ट जी, सुभ सिंह जगत, जी , श्री प्यारे लाल कोसरिया राजमहान्त जी, गोलू रावल जी गिरधारी लाल डड़सेना जी, त्रिलोचन नायक जी , संतोष, पटेल जी उपस्थित रहे, रैली वापस आ कर गुरु घांसी दास चौक में सभा के रूप में परिवर्तित हुई जिसमें क्रान्ति वीर बिरसमुंडा जी के छाया चित्र में पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की सुरुवात की गई।

जिसमे समाज को एक नया दिसा देने की बात कही गई जो कि मूलनिवासी समाज सदियों से आंदोलित समाज है, जिनकी अनेको गाथाये है, समय समय पर समाज मे आंदोलन कारी क्रान्तिकारि महापुरुषों का जन्म होते रहा है। जिनके मार्ग में चलने के लिए समाज आज बाध्य है, कयोकि समाज सदियों से अपने संविधानिक अधिकार के लड़ाई लड़ रही है जो अब तक अपने अधिकारों से वंचित है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री जगदीश सिदार जी ने आभार व्यक्त करते हुए , सभी अतिथियों का व सम्माननिय समाज जानो का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम के आयोजक रहे सर्व अनुसूचित जाति जन जाति एवं सर्च पिछड़ी जाति महासभा बसना।


अन्य सम्बंधित खबरें