बसना में हुआ बस स्टैंड, हाट बाजार, एवं पुष्पवाटिका का लोकार्... - CG Sandesh

बसना में हुआ बस स्टैंड, हाट बाजार, एवं पुष्पवाटिका का लोकार्पण.

आज बसना के मुख्य बस स्टैंड में आयोजित नगर पंचायत बसना के तत्वाधान में बस स्टैंड, हाट बाजार, एवं पुष्पवाटिका का लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया,  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बसना विधायक राजा श्री देवेंद्र बहादुर, कार्यक्रम में अध्यक्षता कर रहे अध्यक्ष, नगर पंचायत बसना श्री सम्पत अग्रवाल के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ.

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित कर की गई,  पुष्प वाटिका, बस स्टैंड, ओपन जिम एवं हाट बाजार का मुख्य अतिथि राजा देवेंद्र बहादुर एवं अध्यक्षता सम्पत अग्रवाल के हाथों फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया.

इस दौरान बस स्टैंड को और भी भव्य बनाने के लिए सम्पत अग्रवाल ने विधायक को 10 लाख रुपये की राशि के लिए ज्ञापन भी सौंपा.

इस दौरान कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ कांग्रेसी मंजीत सिंह सलूजा ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इश्तियाक खेरानी,  तौकीर सरवर दानी, तनवीर साइद,  श्रीमती मंदाकिनी साहू, श्रीमती दुकली बाई तांडी, श्रीमती यास्मीन बेगम, नरेंद्र साहू, पप्पू छाबड़ा, मोतीलाल नायक, किशोर साहू, नवीन साहू,  अशफाक खेरानी, गजेंद्र साहू, निर्मल दास, गौतम धृतलहरे, शीत गुप्ता,  ख्वाजा मो. इमरान एवं सीएमओ दिनेश यादव, भीष्म प्रधान मौजूद थे. मंच संचालन विवेक दास द्वारा किया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें