बस स्टैंड को भव्य रूप देने के लिए सम्पत अग्रवाल ने विधायक मह... - CG Sandesh

बस स्टैंड को भव्य रूप देने के लिए सम्पत अग्रवाल ने विधायक महोदय को 10 लाख रुपये की राशि के लिए मांग पत्र सौंपा।

बसना। कई वर्षों से बसना नगर वासियो का सपना रहा था कि, बसना नगर में सौंदर्य पुष्प वाटिका, भव्य हाट बाजार, ओपन जिम एवं आकर्षक बस स्टैंड की कमी बहुत ही खल रही थी, नगर वासियो के इस सपने को सम्पत अग्रवाल अपना सपना मान कर संकल्प लिये थे, मैं अपने कार्यकाल के अंतर्गत तीनों प्रमुख कार्य को पूर्ण करके ही रहूंगा। नगर के इस सपने को साकार होने पर रविवार को बसना के मुख्य बस स्टैंड में आयोजित नगर पंचायत बसना के तत्वाधान में बस स्टैंड, हाट बाजार, ओपन जिम एवं पुष्पवाटिका का लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक राजा देवेंद्र बहादुर सिंह, कार्यक्रम में अध्यक्षता कर रहे अध्यक्ष, नगर पंचायत बसना एवं संरक्षक नीलांचल सेवा समिति सम्पत अग्रवाल, कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ कांग्रेसी मंजीत सिंह सलूजा, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इश्तियाक खेरानी, तौकीर सरवर दानी, तनवीर साइद सहित अन्य जनप्रतिनिधि के उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

अतिथियों के आगमन पर नगर पंचायत परिवार द्वारा बसना के मुख्य चौक से बैंड बाजा एवं अतिषबाजीओ के साथ नगर भ्रमण करते हुए कार्यक्रम स्थल में लाया गया, भारत माता के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुरुआत किया, पुष्प वाटिका, बस स्टैंड, ओपन जिम एवं हाट बाजार का मुख्य अतिथि राजा देवेंद्र बहादुर सिंह एवं सम्पत अग्रवाल के हाथों फीता काटकर सम्पन्न हुआ। मुख्य बस स्टैंड को सौंदर्य और सुंदर बनाने के लिए सम्पत अग्रवाल ने विधायक महोदय को 10 लाख रुपये की राशि के लिए मांग पत्र सौंपा।

बसना विधायक राजा देवेंद्र बहादुर ने अपने संबोधन में पार्टी गत राजनीति से उठकर विकास को प्राथमिकता देने की बात कहीं, अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए आने वाले समय में चुनाव के मद्देनजर जो भी जनप्रतिनिधि चुनकर आएंगे उनके पार्टी को ना ध्यान देकर विकास की लिए एक होकर हम सब मिलकर कार्य करेंगे, सम्पत अग्रवाल भैया अपने प्रयासों से कई लोकार्पण हुआ विभाग से बजट की राशि स्वीकृत कराया, इसके लिए मैं उन्हें बहुत-बहुत बधाई देता हूं, हमारे माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी जो मनसा है कि किसान के हितों के लिए समर्पित है, बसना के मुख्य मार्ग की समस्या है जहां-जहां बाईपास बने हुए हैं हर जगह पिथौरा में साकरा में सरायपाली में सड़क की समस्या है न ही उन्हें पीडब्ल्यूडी वाले बनाते हैं और ना एनएच वाले बनाते हैं और नगर पंचायत के पास फंड नहीं है कि वह सड़क को सुधार सकें हम लोग प्रयास करके उन्हें वापस पीडब्ल्यूडी में वापस कराने के लिए प्रयासरत हैं, जो सुविधा जनक रोड़ हो जाएगा और बसना नगर का मुख्य मार्ग नवीनीकृत हो जाएगा, जिससे नगर वासियो को असुविधा नही होगी।


कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे सम्पत अग्रवाल ने कहा नगर पंचायत बसना एक परिवार है, और सभी पार्षद एक जुटता होकर कार्य किये है, साथ ही श्री अग्रवाल ने कहा कई वर्षों से बसना नगर वासियो का सपना रहा था कि, बसना नगर में सौंदर्य पुष्प वाटिका, भव्य हाट बाजार, ओपन जिम एवं आकर्षक बस स्टैंड की कमी बहुत ही खल रही थी, नगर वासियो के इस सपने को अपना सपना मान कर संकल्प लेकर, मैं अपने कार्यकाल के अंतर्गत तीनों प्रमुख कार्य को पूर्ण करके ही रहूंगा कहा। और जिसका लोकार्पण कार्यक्रम के लिए पूरे नगर वासियो को बधाई दी। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ कांग्रेसी मंजीत सिंह सलूजा ने छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री भुपेश बधेल के महतकांक्षी योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से गरीबो के हितैषी रही है, और नगर में सभी पार्षद आपसी सामंझस बना कर केवल विकास की ओर ध्यान दिए है,

कार्यक्रम में श्रीमती मंदाकिनी साहू, श्रीमती दुकली बाई तांडी, श्रीमती यास्मीन बेगम, नरेंद्र साहू, पप्पू छाबड़ा, मोतीलाल नायक, किशोर साहू, नवीन साहू, अशफाक खेरानी, गजेंद्र साहू, निर्मल दास, गौतम धृतलहरे, मोनू खेरानी, खालिद दानी एवं सीएमओ दिनेश यादव, भीष्म प्रधान, सहित नगर वासियो उपस्थित थे।



अन्य सम्बंधित खबरें