बसना  विकासखंड के कपसाखुटा और सिरको जलाशय के नरह का होगा मरम... - CG Sandesh
सांकेतिक चित्र

बसना विकासखंड के कपसाखुटा और सिरको जलाशय के नरह का होगा मरम्मत कार्य.

राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में सिंचाई-जल परियोजनाओं के निर्माण और मरम्मत कार्य के लिए 139 करोड़ 80 लाख 43 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की है। योजनाओं के निर्माण से 18 हजार 352 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

महासमुंद जिले के विकासखण्ड बसना की कपसाखुटा जलाशय नरह मरम्मत कार्य के लिए 11 करोड़ 67 लाख 40 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना से 1365 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा प्रस्तावित है। विकासखण्ड बसना के सिरको जलाशय नहर मरम्मत के लिए 11 करोड़ 95 लाख 98 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 1295 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई हो सकेगी।


अन्य सम्बंधित खबरें