मां शाकम्भरी रक्तदाता सेवार्थ समिति का किया गया सम्मान.
साई रक्तादाता सेवार्थ समिति द्वारा आयोजित छठवां सुपर हीरो सम्मान समारोह जिसमें समिति के 150 रक्त वीरों का एवं छत्तीसगढ़ की विभिन्न जिलों से आए हुए 50 समाज सेवी संस्थाओं को भी सम्मानित किया गया, इसी बीच मां शाकम्भरी रक्तदाता सेवार्थ समिति को भी सम्मानित किया गया, इस सम्मान को लेने के लिए समिति संस्थापक एवं संचालक श्री गणेश राम पटेल, समिति के कार्यकारिणी सदस्य मुखी राम पटेल, वरुण पटेल, रीता पटेल, श्याम पटेल, खिलेश साहू, जितेश जयसवाल एवं पारसमणी पटेल जी उपस्थित रहे।
इस सम्मान पर गणेश राम पटेल ने कहा कि यह सम्मान हमारी समिति का ही नहीं यह सम्मान हमारे उन सभी रक्त वीरों का है जो हमारे समिति के एक फोन पर अपने जीवन की अनमोल समय में से समय निकालकर अनमोल रक्त का रक्तदान करने के लिए 24 घंटे तैयार रहते हैं। यह सम्मान उन सभी रक्त वीरों एवं समाजसेवी संस्थाओं का समाज सेवा की इन भावनाओं को सलाम करने एवं उनके हौसलों को निरंतर बनाए रखने के लिए सम्मानित किया जाता है।