रायपुर-सराईपाली-बरगढ़ रेल लाइन निर्माण के लिए विधायक देवेन्द... - CG Sandesh

रायपुर-सराईपाली-बरगढ़ रेल लाइन निर्माण के लिए विधायक देवेन्द्र बहादुर सिंह ने रेल मंत्री को लिखा पत्र.

बसना विधायक श्री देवेन्द्र बहादुर सिंह ने क्षेत्र वासियों की लंबी व पुरानी मांग पर रायपुर-सराईपाली-बरगढ़ रेल लाइन निर्माण किये जाने को लेकर रेल मंत्री  श्री पीयूष गोयल को पत्र लिखा है.

श्री देवेन्द्र बहादुर सिंह ने लिखा है कि महासमुंद जिला के पिथौरा, सांकरा, बसना, सरायपाली व सोहेला उड़ीसा के आम नागरिकों को व व्यापारियों को पर्यटकों व औद्योगिक विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ ही पूर्वी छत्तीसगढ़ व पश्चिम उड़ीसा का आपस मे रोटी, मिट्टी व सांस्कृतिक भाईचारा व आपसी संबंध बना हुआ है।

रायपुर-सराईपाली-बरगढ़ रेल लाइन बनने से रायपुर व दिल्‍ली मुंबई आदि मेट्रो सिटी की दूरी बरगढ़ संबलपुर से 200 से 400 किलोमीटर कम हो जाएगी, रायपुर से कोलकाता, उड़ीसा की ओर जाने वाली रेल लाइन के माध्यम से 150 किलोमीटर की दूरी कम हो जाएगी. पर्यटन की दृष्टि से विश्व धरोहर सिरपुर, बारनवापारा अभ्यारण से भी भारत के लोग जुड़ सकेंगे।

उन्होंने लिखा है कि विगत सत्र 2011-12 में छत्तीसगढ़ विधानसभा में इस रेल लाइन को जोड़ने हेतु ध्वनिमत से प्रस्ताव पास हो चुका है। इस रेल लाइन की मांग सन 1962 से चल रही है जिसमे कि सभी दलों के विधायक व सांसदों का सदैव समर्थन रहा है.

सन 2012 में इस रेल लाइन के लिए केंद्रीय रेल बजट में सर्वे के लिए प्रावधान किया गया था, अनेक संगठनों के लगातार मांग उपरांत छत्तीसगढ़ रेलवे कारपोरेशन लिमिटेड के पत्र दिनांक 10 सितम्बर 2018 में इस रेल लाइन को तकनीकी रूप से संभव बताया है.

इस रेल लाइन बनने से रायपुर से बरगढ़ से व्यापारिक रूप से फायदा होगा एवं 2 घंटे आम लोगों को कम लगेंगे.


अन्य सम्बंधित खबरें