ग्रामीणों को नवीन राशनकार्ड का वितरण - CG Sandesh

ग्रामीणों को नवीन राशनकार्ड का वितरण

राशनकार्ड के नवनिकरण होने के बाद अभी तक कई पंचायतों में नवीन राशनकार्ड का वितरण नही हो पाया है. जहाँ पंचायत में कैम्प लगाकर रासन का वितरण किया जा रहा है.

कल ग्राम पंचायत मोहका में मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना के तहत 536 बी पी एल राशन कार्ड का वितरण किया गया इस्तियाक खैरानी अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बसना , मंतीज सिंह सलूजा , भोलसिंग सिदार , के हाथों किया गया. ग्राम पंचायत मोहका द्वारा समस्त अतिथियों का भव्य स्वागत आतिशबाजियों के किया गया.

स्वागत हेतु सरपंच श्रीमती शारदा भोई , उपसरपंच अरविंद मिश्रा ,सचिव श्रीमती रमला सिदार   नित्यानंद मिश्रा , रसिक प्रधान सेवानिवृत शिक्षक , सुभाष प्रधान ,चूड़ामणि प्रधान एवं ग्राम के समस्त ग्रामवासी उपस्तिथ रहे कैम्प के माध्यम से ग्राम पँचायत के हितग्राहियों को नया राशनकार्ड का वितरण किया गया.



अन्य सम्बंधित खबरें