गनेकेरा के शासकीय भवन में बनाया जा रहा है आधार कार्ड,  आस-पा... - CG Sandesh

गनेकेरा के शासकीय भवन में बनाया जा रहा है आधार कार्ड, आस-पास के ग्रामीणों को समस्या से मिलेगा निजाद.

आधार के अनिवार्यता को लागू करने के बाद बैंक पास बुक से लेकर राशन कार्ड और बच्चो के छात्रवृति और एडमिसन जैसे जरूरी कार्यो में आधार का अनिवार्यता को सरकार द्वारा लागू कर दिया गया है.

ज्ञात हो की कुछ माह पूर्व राशनकार्ड नवनिकरण में आधार के अनिवार्यता के बाद हजारो लोगो को रोज सुबह से शाम तक लंबी लाइन लगाकर सुधार या पंजीयन करवा रहे थे. आज भी कई लोग ऐसे है जिन्हें आधार में कुछ सुधार करवाने और नाम जुड़वाने की जरुरत पड़ती है. बसना क्षेत्र के ग्रामीण अंचल के लोगों को आधार बनाने के लिए 25 से 30 किलोमीटर की दुरी तय करना पड़ता है.      

ग्रामीणों की इस समस्या को निजात दिलाने के लिए,  कुछ ही महीने पहले गनेकेरा ग्राम के शासकीय भवन में लोक सेवा केंद्र बसंत कुमार पटेल द्वारा खोला गया है. जहाँ ढालम, चनाट, नौगडी, धुमाभांटा, बरगांव, कोलिहदेवरी, बारडोली सहित आस-पास के कई लोगों को आधार कार्ड का पंजीयन और सुधार किया जा रहा है.


बसंत कुमार पटेल ने बताया कि मैं इसी क्षेत्र का रहने वाला हूं और यहां के लोगों को सबसे अधिक उपयोग में आने वाला आधार कार्ड जो हर किसी शासकीय हो या अशासकीय कार्यों पर जरूरत पड़ती है और आधार कार्ड को सुधरवाने या नए आधार कार्ड बनवाने के लिए ग्रामीणों को काफी दूर जाना पड़ता था जिसके लिए वे समय के साथ पैसों का भी खर्च होता था जिसको देखते हुए यह कार्य को प्रारंभ किया गया है. यहाँ प्रतिदिन नए व पुराने आधार कार्ड का सुधरवाने का कार्य किया जा रहा है.

बताया की क्षेत्र वासियों आधार के लिए कार्ड बनवाने में छूटे हुए लोगों के नए कार्ड बनाने या बने कार्ड में संशोधन के काम में लापरवाही के कारण सैकड़ों लोगों को रोज भटकना पड़ रहा है. बैंक अकाउंट से लेकर पैन कार्ड,  राशन कार्ड सहित कई जरूरतों के लिए आधार कार्ड लिंक करना अनिवार्य है.

आधार कार्ड में नाम-पते के साथ अन्य डाटा दर्ज करने में हुई त्रुटियों को सुधारने सैकड़ों लोग आधार सेंटर पहुंच रहे हैं. इन सेंटरों में गिने-चुने लोगों के आवेदन लेने से ज्यादातर लोगों को बैरंग लौटना पड़ रहा है.


अन्य सम्बंधित खबरें