news-details

मिडिल स्कूल अरेकेल में संविधान दिवस मनाया गया.

भारत का संविधान हम सभी को अधिकार देता व कर्त्तव्य बोध कराता है। संविधान ने हमें व्यक्तिगत स्वतंत्रता,समानता, शिक्षा, संस्कृति,धार्मिक स्वतंत्रता, संवैधानिक उपचारों के अधिकारों से संपन्न बनाकर कई दायित्व भी सौंपे हैं। जिनसे हम सभी देशहित में कार्य कर देश को विकास के शिखर पर ले जाने में मदद मिल रहा है।भारत का संविधान हमें एकता,अखंडता,सौहार्द्र और आपसी भाईचारे के साथ रहने में सहायता करता है,उक्त बातें संविधान दिवस के अवसर पर मिडिल स्कूल अरेकेल के शिक्षक प्रेमचन्द साव ने कहा। उपस्थित सभी छात्र छात्राओं को संविधान की प्रस्तावना एवं मौलिक कर्तव्यों एवं अधिकारों के बारे में विस्तृतपूर्वक जानकारी दिया गया।

संविधान दिवस मनाने के मकसद नागरिकों को संविधान के प्रति सचेत करना व समाज में संविधान के महत्त्व को प्रसार करने हेतु प्रेरित किया गया। व्यवहार न्यायालय के न्यायिक मजिस्ट्रेट मनोज कुमार कुशवाहा ने राष्ट्रीय विधि दिवस के अवसर पर कानून की विभिन्न जानकारियां देते हुए उपस्थित बच्चों से कहा कि आप लोग कड़ी मेहनत करो,अध्ययन अध्यापन कर सफल व्यक्ति बनो व देश के विकास में भागीदार बनों।कड़ी मेहनत करने वाले कभी असफल नहीं होते हैं। विद्यार्थी जीवन में सफल होने के लिए लक्ष्य निर्धारण अतिआवश्यक है।इस अवसर पर न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा विधिक साक्षरता अभियान से संबंधित जानकारियां व कानूनी जानकारियों से संबंधित इनफार्मेशन बुकलेट भी वितरित किया गया। शिक्षक पुरंदर डड़सेना ने संविधान के विशेषताओं को दृष्टिगत रखते हुए आदर्शों एवं सिद्धांतों को पालन करने हेतु प्रेरित किया गया।

शिक्षक राजकुमार निषाद व शिक्षिका श्रीमती सरिता सिदार द्वारा भी संविधान एवं संविधान निर्माण में मुख्य भूमिका निभाने वाले डॉ.भीमराव अंबेडकर के जीवनी एवं कार्यों पर प्रकाश डाला गया। छात्र छात्राओं में से कु.सुमन साव,सुनिता,सुशिला, डिग्री,विनोद,योगेश,गिरीश,कान्हा देवांगन,शिवम् नंदे,भारती भोई, दामिनी चौहान, अनिता श्रीवास, गीतांजली यादव,रोशन निषाद,भूपेश गिरी,राज बसोड़, संतोषी दास,रीना चौहान,तारा हिरवानी, पूजा यादव आदि द्वारा राष्ट्रीय विधि दिवस के अवसर पर संविधान निर्माता,स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि व न्याय मंत्री डॉ.भीमराव अंबेडकर के जीवन एवं किये गये महत्वपूर्ण कार्यों के बारे में अपने अपने विचार व्यक्त किए गए।

कार्यक्रम के अंत में शिक्षक प्रेमचन्द साव द्वारा संविधान का पालन करने, आदर्शों,संस्थाओं,राष्ट्रध्वज, राष्ट्रगान का आदर करने, स्वतंत्रता के लिए हमारे राष्ट्रीय आंदोलन को प्रेरित करने वाले उच्च आदर्शों को हृदय में संजोए रखने,सामाजिक संस्कृति की गौरवशाली परंपरा का महत्व समझकर पालन करने, प्राकृतिक पर्यावरण का संवर्धन करने, सार्वजनिक संपत्तियों को सुरक्षित रखने, भारत को प्रभुता, अखंडता एवं एकता की रक्षा कर उसे अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए छात्र छात्राओं,शिक्षकों एवं बाल कैबिनेट के सदस्यगणों को शपथ दिलवाया गया। राष्ट्रीय विधि दिवस के अवसर पर 26/11 मुंबई हमले में शहीद हुए सभी वीर जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके वीरता को याद किया गया।इस अवसर पर ग्राम पंचायत अरेकेल के सरपंच शिवप्रसाद डड़सेना,नंदराम साव, प्रतिष्ठित नागरिक विद्याशंकर दास, शिक्षक प्रेमचन्द साव, राजकुमार निषाद, पुरंदर डड़सेना,शिक्षिकागण श्रीमती सरिता सिदार,ज्योत्सना साहू,आसमां परविन, हिमाद्री प्रधान,अशोक भोई सहित नागरिक गण उपस्थित रहे।





अन्य सम्बंधित खबरें