जगदीशपुर में कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित हुई
पुरानी बस्ती जगदीशपुर के जय बजरंग कबड्ड़ी दल के द्वारा दो दिवसीय कबड्ड़ी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र की 46ग्रामीण टीमों ने भाग लिया। फाईनल मुकाबले में रोमांचक खेल का प्रदर्शन करते हुए बलौदाबाजार की टीम ने जीत हासिल कर 10,001रुपये का नकद पुरस्कार एवं शील्ड प्राप्त किया। उपविजेता बरिहापाली को 7001रु.एवं शील्ड दिया गया। वहीं तृतीय स्थान पर गिरिराजपुर को ₹ 5001 तथा चौथे स्थान के लिए बुरोडीह को ₹ 3001 प्रदान किया गया।पुरस्कार वितरण में नीलाँचल सेवा समिति के सँस्थापक सदस्य शीत गुप्ता, मीडियाकर्मी पोषराम धृतलहरे,मनहरण सोनवानी एवं कमलेश डोंगरे विशेष रूप से उपस्थित रहे।इस अवसर पर शीत गुप्ता ने कहा कि नीलाँचल सेवा समिति का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में खेलप्रतिभाओं को उभारना है। इसीकारण समिति के अध्यक्ष सँपत अग्रवाल खिलाड़ियों की हरसंभव मदद करने का काम करते हैं।
कबड्ड़ी मैचों के लिए मैट उपलब्ध करके हम युवाओं को प्रोत्साहित कर रहे हैं। प्रतियोगिता में बलौदाबाजार के छबि को बेस्ट ऑलराउण्डर का तथा प्रदीप को बेस्ट डिफेंडर का सम्मान दिया गया।बेस्ट रेडर के रूप में बरिहापाली के अजीत यादव को सम्मानित किया गया। मैच सम्पादित करने में जेनसन मेमोरियल स्कूल जगदीशपुर के क्रीड़ा शिक्षक एवं राष्ट्रीय कबड्ड़ी कोच हेमंत बारिक सहित केशव सेठ, खीर सागर कैवर्त्य(क्रीड़ा शिक्षक पिरदा), वरुण बाघ,गणेश राम पटेल, विश्वरंजन बारिक(प्रेतनडीहवाले), मीनकेतन पटेल, अक्षयकुमार सिदार,सादराम अजय उपस्थित रहे।
जय बजरंग कबड्ड़ी दल के कप्तान एवं राष्ट्रीय खिलाड़ी वेदव्यास प्रधान ने कहा कि यह आयोजन प्रतिवर्ष किया जाएगा।
प्रतियोगिता को सफल बनाने में रोशन प्रधान, अमित साहू, उत्कल प्रधान, नरसिंह पटेल(सरपंच नरसिंहपुर), रघुवीर प्रधान (बुरोडीह),निर्मल प्रधान गोल्डी, ऋषिकेश नायक, लोरीश गुरुजी,उत्तर प्रधान,आशिक नन्द(रोजगार सहायक),मोहित प्रधान,रोहित प्रधान, प्रमोद प्रधान, भागीरथी, लेमन साहू
श्यामलाल प्रधान, टीकम सोन का विशेष योगदान रहा।