महालक्ष्मी पूजन महोत्सव में विधायक ने की 18 लाख रु प्रशासकीय स्वीकृति बांध नहरिकरण और जीर्णोद्धार से किसानो को मिलेगा लाभ
गांव गांव में महालक्ष्मी पूजन आ आयोजन किया जा रहा है ग्रामवासी कायतपाली के द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी महालक्ष्मी पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है कल बसना विधायक देवेन्द्र बहादुर सिंह बसना के ग्राम कायतपाली पहुँचे ग्राम वासियो ने भव्य तरीके से स्वागत किया
बसना विधायक देवेन्द्र बहादुर सिंह ने सर्वप्रथम माता महालक्ष्मी जी का पूजा अर्चना करने के पश्चात समस्त ग्राम वासी को संबोधन करते हुए कहा कि ग्राम कायतपाली शुरू से मेरा प्रिय गांव रहा है मैं हमेशा से ही इसी गांव से समर्थन लेकर ही विजयी हुवा हूँ और हमेशा भी इसी ग्राम का समर्थन आशीर्वाद लेता रहूंगा ग्राम की फसल की शतप्रतिशत उत्पादन लेने के लिए पुनः बांध का नहरीकरण एवं बांध की जीर्णोद्धार करने हेतु 18 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति देने को घोषणा की साथ ही साथ सीसी रोड निर्माण 2 लाख और तालाब में पचडी निर्माण के लिए 2 लाख रु स्वीकृति का घोषणा भी किए.
ग्राम पंचायत कायतपाली में सार्वजनिक महालक्ष्मी पूजन महोत्सव के उपलक्ष में प्रो कबड्डी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था जिसमे प्रथम पुरस्कार टीम रायगढ़ को 10 हजार विधायक देवेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा और द्वितीय पुरस्कार टीम गिरजापुर को 7 हजार ग्राम पँचायत कायतपाली के सरपँच चंद्रिका रोहित तांडी तृतीय पुरस्कार बरिहापली 4 हजार लक्ष्मी नारायण बसना चतुर्थ पुरस्कार घनश्याम सिदार द्वारा टीम तोरेसिंहा को 2 हजार रु प्रो कबड्डी को सहयोग के रूप में दिया गया.
कार्यक्रम में ब्लाक कांग्रेस कमेटी बसना के अधक्ष्य इस्तियाक खैरानी , मंजीत सिंह सलूजा
विधायक प्रतिनिधि बसना ,तौकीर दानी पप्पू
भैया ,भोलसिंह सिदार ,सेवानिवृत शिक्षक ,बरतराम नागेश किशोर साहू उपस्थित हुए । समस्त मुख्य अतिथि
का स्वागत परदेशी यादव, ठाकुर सिंह
सिदार ,परमानंद नागेश, साधव सिदार, जगदीश सिदार ,श्रीमती रमला सिदार, हिमांचल सिदार, श्रवण सिदार, हेमसागर द्वारा किया गया.