पंचो ने 14वें वित्त की राशि आहरण पर रोक लगाने जनपद सीईओ से क... - CG Sandesh

पंचो ने 14वें वित्त की राशि आहरण पर रोक लगाने जनपद सीईओ से की मांग.

सरायपाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत छिबर्रा गेर्रा के पंचों ने 14वें वित्त की राशि 2019-20 के क़िस्त को आगामी नवनिर्वाचित सरपंच एवं पंचों के हस्ताक्षर से आहरण करने का मांग किया है.

जनपद पंचायत सीईओ से ग्राम पंचायत छिबर्रा गेर्रा के पंचो ने शिकायत किया है की वर्तमान सरपंच- सचिव द्वारा 14 वे वित्त के राशि को मनमाने ढंग से आहरण कर 14वें वित्त के पैसों से अपने घरों में खर्च किया जा रहा है.

जिसके कारण पंचो ने मांग किया है की अगर राशि ग्राम पँचायत को अभी जारी किया जाता है तो वर्तमान सरपंच सचिव राशि का आहरण कर खुद का उपयोग करेंगे जिसके कारण सभी पंचो द्वारा मांग किया गया हैं की 14 वे वित्त के राशि सरपंच द्वारा निकाले जाने पर रोक लगाई जाए.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें