फर्जी प्रस्ताव बनाकर 14वें वित्त की राशि का दुरुपयोग, अब होग... - CG Sandesh

फर्जी प्रस्ताव बनाकर 14वें वित्त की राशि का दुरुपयोग, अब होगी कार्यवाही.

ग्राम पंचायत सागरपाली के वर्तमान सरपंच फूलबाई बरिहा और सचिव ललित पटेल के द्वारा मिलकर शासन द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजना 14 वित्त की राशि को 1 अप्रैल 2015 से 18 अगस्त 2019 के मध्य  कई फर्जी प्रस्ताव कागजों में कार्य कर दिखाकर राशि का आहरण किया था. जिसकी शिकायत गांव के ही चंद्र कुमार राणा ने राज्य और जिले के कई अधिकारियों से कर उच्च स्तरीय जांच की मांग की थी.

जिसके बाद जनपद पंचायत बसना द्वारा जांच किया गया, बताया गया कि जब भौतिक सत्यापन में मुख्यमंत्री विकास यात्रा के नाम में लगभग 2 लाख 65 हजार से ज्यादा रुपए का आहरण कर लिया गया था, जबकि इसके लिए सरपंच फूलबाई बरिहा और सचिव ललित पटेल द्वारा तकनीकी स्वीकृति एवं प्रशासकीय उपलब्ध नहीं कराया गया जो कि प्रमाणक संदेह है, इसके अवाला पंचायत के रोकड़ बही से 2015-16 से 2019 तक 10 हजार रुपये तक का अधिक नगद राशि का आहरण किया गया है. जो कि गंभीर अनियमितता का विषय है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें