पंचर होने के बाद ट्रेक्टर ट्राली सहित सड़क पर खड़ी थी ट्रेक्टर... - CG Sandesh

पंचर होने के बाद ट्रेक्टर ट्राली सहित सड़क पर खड़ी थी ट्रेक्टर, बाइक के टकराने से एक की मौत एक घायल.

बसना से बरोली मार्ग में बीती रात के अंधेरे में पंचर होकर एक ट्रेक्टर ट्राली सहित खड़ी थी. जिससे बसना से आमापाली जाते समय कल रात लगभग 9 बजे के आस-पास बाइक में सवार 2 लोगो उससे टकरा गए.

बसना टीआई सुश्री विणा यादव से मिली जानकारी के अनुसार 2 युवक हीरो होंडा वाहन से बसना से ग्राम आमापाली जा रहे थे इसी समय गैर जिम्मेदाराना रूप से एक ट्रेक्टर ट्राली सहित बरोली मार्ग पंचर हो जाने के कारण रास्ते मे ही खड़ा कर दिया गया था.

रात के अंधेरे में आमापाली निवासी बाइक चालक हरिराम चौहान को ट्रेक्टर ट्राली नहीं दिखा और वह उससे जा भिड़ा. बताया गया कि भिड़ंत इतनी जबरदस्त हुई की मौके पर ही बाइक चालक हरिराम चौहान पिता श्याम चौहान उम्र 27 वर्ष की मौत हो गई. वही पीछे बैठा उसका साथी कौसल चौहान भी पूरी तरह घायल हो गया, जिसके बाद लोगो ने 112 को को फोन कर इस बात की सुचना दी.

इधर खबर मिलते ही थाना प्रभारी मौके टीम के साथ पहुंची और घायल युवक कौसल चौहान को 112 के माध्यम से बसना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया गया. पुलिस ने बताया की दुर्घटना के बाद ट्रेक्टर का मालिक फरार है. बताया गया ट्रेक्टर का नम्बर नही था और वाहन मालिकों ने भी कोई संपर्क नही किया. ट्रेक्टर और ट्राली को जप्ती कर थाना लाया जा रहा है और मामले में अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है.

वहीं इस घटना के बाद कल शव को ले जाने के लिए बसना पुलिस 1 घंटे से भी ज्यादा समय का इंतज़ार करना पड़ा. पुलिस एम्बुलेंस को फोन करते रहे लेकिन जिम्मेदारों द्वारा ने लगभग 1 घण्ठा तक शव को लेने या कोई अम्बुलेंस या सरकारी वाहन नही पहुँचा. जिसके बाद एक पीकअप वाहन किराया कर शव को स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें