फर्जी बिजली बिल के मुद्दे पर महासम्मेलन में बिफरे किसान, 10 ... - CG Sandesh

फर्जी बिजली बिल के मुद्दे पर महासम्मेलन में बिफरे किसान, 10 दिन में नहीं सुलझी समस्या तो उग्र आंदोलन

किसान सम्मेलन में रायगढ़, सारंगढ़, राजनांदगांव, झलप  और महासमुंद के किसान नेताओं ने आकर दिया समर्थन.

ज्ञापन प्राप्त करने तहसीलदार बसना ललिता भगत पहुंची सम्मेलन स्थल

आज बसना विकासखंड के ग्राम सिंघनपुर में बसना विधानसभा, सरायपाली विधानसभा एवं कसडोल बलौदाबाजार क्षेत्र के किसानों का महासम्मेलन फर्जी बिजली बिल के मुद्दे को लेकर आयोजित किया गया । जिसमें सैकड़ों की संख्या में किसानों ने भाग लिया । किसानों के इस आंदोलन को समर्थन करने के लिए रायगढ़ से सामाजिक कार्यकर्ता एवं किसान नेता राधेश्याम शर्मा , रायपुर से रामगुलाम सिंह ठाकुर सहित राजनांदगांव जिला , बलौदाबाजार सारंगढ़ सहित अन्य जिलों के किसान नेता समर्थन देने के लिए किसान सम्मेलन में पहुंचे थे ।

सभी किसान नेताओं ने तत्कालीन भाजपा सरकार के द्वारा बिना मीटर रीडिंग के फर्जी बिजली बिल एवं 2 एचपी 3 एचपी की मोटर पंप को 4 एवं 5 एचपी का विद्युत भार बढ़ाकर फर्जी बिजली बिल किसानों से वसूलने तथा छूट का किसानों के साथ साथ सरकार से भी गलत ढंग से फायदा लेने वाले तथा किसानों में दहशत पैदा करने के लिए किसानों का फर्जी बिजली चोरी का प्रकरण बनाकर न्यायालय में परेशान करने वाले विद्युत विभाग के अधिकारी कर्मचारियों के खिलाफ 420 के मामले में एफआईआर.दर्ज कराने तक की बात कही गई ।

किसानों के सम्मेलन स्थल में पहुंचे बसना तहसीलदार श्रीमती ललिता भगत को किसान प्रतिनिधियों द्वारा मंच पर एक ज्ञापन सौंपा गया । और विद्युत विभाग द्वारा 10 दिन के भीतर समस्या का निदान नहीं किए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी किसानों द्वारा दी गई है ।

किसान जन-जागरण फुलझर स्टेट एवं किसान मजदूर संघर्ष समिति के संयुक्त तत्वाधान में बिना मीटर रीडिंग , फर्जी बिल एवं फर्जी विद्युत चोरी प्रकरण बनाकर विद्युत विभाग द्वारा तंग करने के विरुद्ध वर्ष 2017 में बृहद किसान आंदोलन किया गया था । किसानों के लंबे आमरण अनशन के बाद 2017 में शासन प्रशासन के द्वारा पूर्व संसदीय सचिव श्रीमती रूप कुमारी चौधरी की मध्यस्थता में छत्तीसगढ़ शासन विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता द्वारा किसान प्रतिनिधियों के साथ बैठकर फर्जी विद्युत बिल एवं फर्जी विद्युत चोरी प्रकरण के संबंध में निराकरण करने हेतु आश्वस्त दिया गया था । लेकिन 2 साल बीतने के बाद भी विद्युत विभाग द्वारा बिजली विभाग एवं बिजली चोरी प्रकरण में किसी प्रकार का सुधार नहीं किए जाने तथा आर आर वाई की जानकारी जानकारी किसान प्रतिनिधियों को नहीं देने पुराने ढर्रे पर ही पुराने भारी-भरकम राशि के साथ किसानों को बिजली बिल थमाकर किसानों को तंग किया जा रहा है जिसके विरुद्ध किसान महासम्मेलन का आयोजन किया गया था जिसमें सैकड़ों की संख्या में किसान सम्मेलन में पहुंचे थे ।

किसान नेताओं ने किया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 25/12/2019 तक यदि लाइन काटे गए फीडरों मे लाइन नहीं जोड़ा जाता है तो राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करके विरोध प्रदर्शन किया जावेगा और यदि इस अवधि तक ज्ञापन मे बताई गई त्रुटियो की जांच नहीं होती तो बगैर मीटर लगाऐ गए बिजली कनेक्शन मे फर्जी बिलिंग करने दो एवं तीन एचपी के विद्युत मोटर पंप को किसानों से बिना बताए 3 एचपी , 4 एचपी एवं 5 एचपी का विद्युत भार बढ़ाने के लिए ऊर्जा मंत्री एवं पूर्व ऊर्जा मंत्री तथा उच्चाधिकारियों के खिलाफ बसना थाने में एफ आई आर दर्ज कराकर न्यायालय की शरण में जाने का संकल्प लिया गया ।


कार्यक्रम को किसान जन जागरण संघ के अध्यक्ष हिरेनन्द कश्यप , उपाध्यक्ष सुशील भोई , धनुर्जय कश्यप , किसान नेता त्रिलोचन नायक , विद्याचरण चौधरी , राजेश पटेल , डोलचंद पटेल , किसान मजदूर संघर्ष समिति महासमुंद बलोदा बाजार जिला अध्यक्ष लोकनाथ नायक , गोपलाल पटेल , धनुर्धर पटेल , राधेश्याम शर्मा सामाजिक कार्यकर्ता रायगढ़ ,ठाकुर रामगुलाम सिंग रायपुर , पं टिकेश्वर मिश्रा सामाजिक कार्यकर्ता सरायपाली जे.पी.तिवारी किसान नेता सारंगढ़ सुदेश टिकम जिला किसान संघ राजनांदगांव वेजेंद्र सोनवे किसान नेता रायपुर घनश्याम साहू किसान नेता रायपुर एन डी साहू किसान कार्यकर्ता सारंगढ़ विजय यादव किसान कार्यकर्ता सारंगढ़ , सोहन पटेल किसान नेता ने भी संबोधित किया । रियाज मोहम्मद, गुनसागर पटेल, श्यामलाल कश्यप .मधुसूदन ,मोहित राम रविप्रसाद प्रधान, विरेन्द्र नायक,गौरीशंकर पटेल, तरूण नर्मदा, राजाराम नायक, रेशमलाल नायक, श्यामलाल नायक ,फुलचंद पटेल मंचस्थ थे । कार्यक्रम का संचालन किसान नेता जयप्रकाश मिश्रा ने किया । आभार प्रदर्शन सुशील भोई ने किया । इस अवसर पर बसना सरायपाली कसडोल बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों की संख्या में किसान उपस्थित थे ।





अन्य सम्बंधित खबरें