गुरु घासीदास की जयंती पर निकलेगी बाईक रैली
गुरु घासीदास जयंती की पूर्व संध्या पर परम्परानुसार सरायपाली में 18 दिसम्बर को भव्य बाईक रैली निकाली जाएगी, यह बाईक रैली घटेश्वरी मंदिर से 12 बजे सात स्वेत ध्वज वाहक संतो की अगवाई में निकाली जाएगी. प्रशासन से मिली अनुमती के अनुसार बाईक रैली घटेश्वरी मंदिर से प्रारंभ होकर बस स्टैंड, अग्रसेन चौक, जयस्तंभ चौक, गुरुनानक चौक, फोहारा चौक से नूरानी चौक होते हुए ग्राम खपरिडीह मे पहुँच कर समाप्त होगी. जहाँ गुरु घासीदास बाबा की पूजा अर्चना एवम गुरु प्रसादी वितरण के साथ सर्वश्रेठ झांकियो का सम्मान व अतिथियों का उध्बोधन होगा.
बाइक रैली में समाज के सभी सदस्यों को स्वेत वस्त्र धारण कर ममिलित होने की अपिल की गयी है. यह जानकारी प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के मीडिया प्रभारीशंकर लहरे ने देते हुए बताया कि यह बाईक रैली प्रथम वर्ष जिससे बाबा जी की सिद्धान्त एवम उनके आदर्शों को प्रदर्शित करेगी.
इस कार्यक्रम में सरायपाली विधायक श्री किस्मत लाल नंद के अलावा रतन बंजारे एवम प्रगतिशील छत्तीसगढ़ के ब्लाक अध्यक हीरा कोयल व हजारो की संख्या में सतनामी समाज के लोग शामिल होंगे.