बफर लिमिट से चार गुना अधिक हो चुकी है धान खरीदी, बावजूद नहीं... - CG Sandesh

बफर लिमिट से चार गुना अधिक हो चुकी है धान खरीदी, बावजूद नहीं कटा है टीओ 7,32,937 क्विंटल खरीदी में से केवल 8,260 क्विंटल का ही हुआ है उठाव.

सरायपाली. धान खरीदी प्रारंभ होने के 17 दिन बाद भी संग्रहण केन्द्र के लिए टीओ नहीं कटा है. जबकि कस्टममिलिंग के लिए दो दिन पूर्व ही डीओ कटना प्रारंभ हुआ है. सभी खरीदी केन्द्रों में बफर लिमिट से कई गुना अधिक धान की खरीदी हो चुकी है.

कुछ स्थानों पर जगह की कमी के कारण धान खरीदी प्रभावित होने की स्थिति में पहुँच गई है. वहीं धान खरीदी केन्द्र सेमलिया में पुराने बारदाने का अभाव है. मात्र एक दिन ही वहाँ खरीदी हो सकती है, उसके बाद बारदाना के अभाव में खरीदी बंद हो जाएगा.

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक तोरेसिंहा में 6 समिति केना, कोटद्वारी, तोषगाँव, केजुवाँ, तोरेसिंहा व कुसमीसरार आते हैं. इनके उपार्जन केन्द्र केना में बफर लिमिट 3800 क्विंटल है, जहाँ 9458 क्विंटल खरीदी हो चुकी है और केवल 420 क्विंटल धान के लिए डीओ कटा है. जबकि वहाँ परिवहन शुरू नहीं हुआ है.

वहीं बेलमुण्डी उपार्जन केन्द्र में खरीदी का लिमिट 4 हजार क्विंटल है, जिसमें 10589.20 क्विंटल खरीदी हो चुकी है. अभी तक यहाँ न तो टीओ और न ही डीओ कटा है. उपार्जन केन्द्र बलौदा का बफर लिमिट 5 हजार है, जिसमें 258245.60 क्विंटल खरीदी हो चुकी है. यहाँ 280 क्विंटल के लिए डीओ कटा है और परिवहन शुरू नहीं हुआ है. तोषगाँव का लिमिट 4500 क्विंटल है, जिसमें 11159.60 क्विंटल खरीदी हुई है. 1860 क्विंटल के लिए डीओ कटा है और यहाँ परिवहन शुरू हो गया है. केजुवाँ का लिमिट 3000 है, जहाँ 8058. 40 क्विंटल खरीदी हो चुकी है. यहाँ 2320 क्विंटल का डीओ कटा है, जबकि परिवहन शुरू नहीं हुआ है. जोगनीपाली का लिमिट 4500 है, जहाँ 20492 क्विंटल खरीदी हो चुकी है. 2920 क्विंटल का डीओ कटा है, जिसमें 1240 क्विंटल का उठाव भी हो चुका है.

इसी प्रकार तोरेसिंहा का लिमिट 4500 है और 12993.20 क्विंटल खरीदी हो गई है. यहाँ 640 क्विंटल का डीओ कटा है, जबकि परिवहन शुरू नहीं हुआ है. जगलबेड़ा का लिमिट 4000 है, जहाँ 11260 क्विंटल की खरीदी हो चुकी है. यहाँ के लिए डीओ नहीं कटा है, जिससे उठाव भी शुरू नहीं हुआ है. सेमलिया का लिमिट 5000 है, जहाँ 11641 क्विंटल खरीदी हो चुकी है. 540 क्विंटल का डीओ कटा है और 360 क्विंटल का उठाव हो चुका है.

सिरबोड़ा का लिमिट 4000 है, जहाँ 6968.40 क्विंटल का खरीदी हो चुका है. 180 क्विंटल का डीओ कटा है, जिसमें अभी तक परिवहन शुरू नहीं हुआ है. इस तरह सभी खरीदी केन्द्रों का मिलाकर 42300 क्विंटल बफर लिमिट है. जबकि इससे कई गुना अधिक 535979 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है, जिसमें से केवल 1240 क्विंटल का ही उठाव हुआ है.

इसी प्रकार जिला सहकारी बैंक सरायपाली के अंतर्गत सात समिति नूनपानी, नवरंगपुर, रिसेकेला, सरायपाली, भोथलडीह, चिवराकुटा और रूढ़ा आते हैं. उपार्जन केन्द्र जम्हारी का बफर लिमिट 8733 क्विंटल है, जहाँ 13618. 40 क्विंटल खरीदी की जा चुकी है और केवल 1680 क्विंटल का परिवहन कस्टम मिलिंग के लिए हो चुका है. अमरकोट का लिमिट 7824 क्विंटल है, जहाँ 7765.60 क्विंटल खरीदी हुई है और परिवहन शुरू नहीं हुआ है.

नवरंगपुर का लिमिट 10114 क्विंटल है, जहाँ 13315.20 क्विंटल खरीदी हो चुकी है और परिवहन शुरू नहीं हुआ है. बोंदा का लिमिट 10258 क्विंटल है, जहाँ 14239.20 क्विंटल खरीदी हुई है. यहाँ भी परिवहन शुरू नहीं हुआ है. नवागढ़ का लिमिट 10647 है, जहाँ 13434 क्विंटल खरीदी हुई है और उठाव शुरू नहीं हुआ है. केदुवाँ का बफर लिमिट 10732 है, जहाँ 15636 क्विंटल खरीदी हुई है, जिसमें 480 क्विंटल का परिवहन भी हो चुका है. सरायपाली का लिमिट 12402 है, जहाँ 18811.60 क्विंटल खरीदी हो चुकी है और 1800 क्विंटल का उठाव हो चुका है.

कनकेवा का लिमिट 7627 है, जहाँ 12644.80 क्विं टल खरीदी हुई है और1740 क्विंटल उठाव हो चुका है. भोथलडीह का लिमिट 10566 क्विंटल है, जहाँ 16694 क्विंटल खरीदी एवं 720 क्विंटल का उठाव हो गया है. पुटका का लिमिट 7127 है, जहाँ 12918.40 क्विंटल की खरीदी और 600 क्विंटल का उठाव हो गया है. चिवराकुटा का लिमिट 9038 है, जहाँ 9262 क्विंटल की खरीदी हुई है और उठाव नहीं हुआ है. सिंगबहाल का लिमिट 4519 है, जहाँ 9536.40 क्विंटल खरीदी हुई है और उठाव शुरू नहीं हुआ है. सागरपाली का लिमिट 9828 क्विंटल है, जहाँ 12421.60 क्विंटल की खरीदी हुई है. मल्दामाल का लिमिट 7162 है, जहाँ 12622.80 की खरीदी, तिहारीपाली में 9279 लिमिट में से 13768.40 क्विंटल खरीदी हुई है और उठाव प्रारंभ नहीं हुआ है.

इस तरह कुल बफर लिमिट 135856 क्विंटल है, जिसमें 196958.40 क्विंटल खरीदी हो चुका है और मात्र 7020 क्विंटल का ही उठाव हुआ है.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें