हरदीप सिंह रैना को मिल रहा भारी जनसमर्थन, जानिए क्या है उनकी घोषणाओं में.
नगरी निकाय चुनाव में सराईपाली के वार्ड क्रमांक 8 मे कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल रही है, एक तरफ नगर पालिका में कांग्रेस से नेता प्रतिपक्ष रहे हरदीप सिंह रैना है तो दूसरी तरफ भाजपा से दलजीत सिंह का मैदान में है, इसके साथ निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मुकेश आदित्य भी अपनी किस्मत आजमा रहें हैं.
वहीं हरदीप सिंह रैना के चुनावी प्रचार में भारी जनसमर्थन देखने को मिल रहा है, रैना ने पिछले 5 वर्षों में नगरपालिका में काबिज भाजपा अध्यक्ष के विरोध में जनहित के मुद्दे को लेकर संघर्ष किया है जिसके साथ वे मैदान में हैं. हरदीप रैना आने वाले 5 सालों में क्या-क्या कार्य कराएंगे उसके लिए घोषणा पत्र जारी किया है और जुआ और सट्टा पूर्ण रूप से बंद करवाने का वादा किया है.
उन्होंने आंगनबाड़ी और नवीन प्राथमिक शाला के सामने सेड का निर्माण की बात कही है जिससे शादी ब्याह सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाने में आसानी होगी. उन्होंने कल्लू डबरी का सौन्दर्यकरण एवं अतिरिक्त पछरी का निर्माण एवं सेड का निर्माण के लिए भी बात कही है, छठ पूजा हेतु विशेष घाट का निर्माण एवं रोड निर्माण कराया जायेगा.
उन्होंने बताया है कि रेस्ट हाउस वाली रोड़ का डामरीकरण होगा, संकरी छोटी सड़को गलियों ने अंडर रोड नाली का निर्माण, 33 केव्ही तार व 11 केव्ही तार का डायवर्शन करवाया जाएगा, सार्वजिनक सामुदायिक भवन का निर्माण करवाया जाएगा, पहाड़ी ऊपर में फेंके जा रहे कचड़े को बन्द करवाया जाएगा, पंचवन झरना के पास मंच निर्माण कराया जायेगा, माँ सीतला मंदिर का निर्माण होगा और वार्ड क्रमांक 07 व 08 में मुक्तिधाम में शवदाह हेतु लकड़ी निःशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी.
अपने वार्ड में जनहित के मुद्दे उठाने के अलावा हरदीप सिंह रैना सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के लिए भी जनहित के मुद्दे उठाते आये है, वर्त्तमान में हरदीप सिंह रैना सरायपाली को जिला बनाने, रेल लाइन लाने और सरायपाली के मुख्य मार्ग को गड्डे रहित बनाने में संघर्षरत है. इसके अलावा हरदीप रैना लगातार निःस्वार्थ रूप से लोगों की सेवा करते आये है. जनता के बीच अब तक का उनका अच्छा प्रतिसाद भी देखने को मिला है.